ओवेरियन सिस्ट या अंडाशय में गांठ महिलाओं में होने वाली गंभीर समस्या है। ओवरी में गांठ होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखते हैं। आइए, जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से -
17 May, 2024
ओवरी में गांठ होने पर पेट में तेज दर्द और ऐंठन महसूस हो सकती है। अगर आपको लंबे समय से ये परेशानी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Source: Thehealthsiteओवरी में गांठ होने पर बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। साथ ही, पेशाब करते समय दर्द या जलन महसूस हो सकती है।
Source: Thehealthsiteअगर आपको अक्सर उल्टी या मतली जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो ये ओवेरियन सिस्ट के लक्षण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Source: Thehealthsiteअगर आपको समय पर पीरियड्स नहीं आते हैं, तो यह ओवरी में गांठ का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपको डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए।
Source: Thehealthsiteपेट के निचले हिस्से में सूजन होना भी ओवेरियन सिस्ट का एक लक्षण हो सकता है। अगर आपको भी ऐसा लक्षण महसूस हो रहा है, तो स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें।
Source: Thehealthsiteअगर अचानक से आपका वजन बहुत तेजी से बढ़ रहा है, तो यह ओवरी में गांठ का लक्षण हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Source: Thehealthsiteअगर कम खाने के बावजूद आपको अपना पेट भरा हुआ महसूस होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। भूख कम लगना भी ओवरी में गांठ का एक लक्षण हो सकता है।
Source: Thehealthsiteओवरी में गांठ होने पर आपको कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। अगर अक्सर आपको इस तरह की परेशानी होती है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!