बच्चेदानी या गर्भाशय में इन्फेक्शन होने की स्थिति में शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं। आइए जानते हैं बच्चेदानी में इन्फेक्शन के क्या संकेत नजर आ सकते हैं?
08 Apr, 2024
बच्चेदानी में इन्फेक्शन की स्थिति में महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में काफी दर्द हो सकता है। यह दर्द हल्का-हल्का या फिर कभी-कभी असहनीय हो सकता है।
Source: Thehealthsiteबच्चेदानी में इन्फेक्शन की परेशानी होने पर महिलाओं को बार-बार पेशाब आने की शिकायत हो सकती है। ऐसे में एक बार एक्सपर्ट की मदद लेनी चाहिए।
Source: Thehealthsiteबच्चेदानी में इन्फेक्शन होने पर कई बार महिलाओं को पेट में गैस, अपच जैसी परेशानी भी हो सकती है।
Source: Thehealthsiteवजाइना से बिना वजह बदबू आना भी बच्चेदानी में इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है। ऐसे लक्षणों को लंबे समय तक इग्नोर करने से बचें।
Source: Thehealthsiteबच्चेदानी में इन्फेक्शन होने पर महिलाओं को पेशाब करने के दौरान काफी दर्द हो सकता है।
Source: Thehealthsiteपीरियड्स के बाद भी या फिर पीरियड्स से पहले आपको काफी ज्यादा ब्लीडिंग हो रही है, तो यह बच्चेदानी में इन्फेक्शन या फिर किसी अन्य तरह की परेशानी की ओर इशारा करता है।
Source: Thehealthsiteबच्चेदानी में इन्फेक्शन होने की स्थिति में महिलाओं को संबंध बनाने के दौरान काफी दर्द हो सकता है।
Source: Thehealthsiteकुछ महिलाओं को बच्चेदानी में इन्फेक्शन होने पर बुखार आ सकता है। अगर आपको बिना कारण बार-बार बुखार आ रहा है, तो एक बार जांच जरूर करा लें।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!