सर्दियों में विटामिन डी की कमी होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण

सर्दियों में धूप कम निकलती है, जिसकी वजह से शरीर में विटामिन डी कम होने की संभानना बढ़ जाती है। इस स्थिति में हमारा शरीर कई तरह के संकेत देता है। आइए जानते हैं विटामिन डी की कमी के लक्षण क्या हैं?

16 Jan, 2025

Mishra Kishori

बाल झड़ना

काफी ज्यादा बाल गिरना या बालों की क्वालिटी में कमी होना भी शरीर में विटामिन डी की कमी का लक्षण हो सकते हैं।

Source: Thehealthsite

घाव देरी से भरना

अगर चोट या घाव भरने में ज्यादा समय लग रहा है, तो यह विटामिन डी की कमी के कारण हो सकता है।

Source: Thehealthsite

हड्डियां कमजोर होना

शरीर में विटामिन डी की कमी होने के कारण मरीजों की हड्डियां काफी कमजोर होने लगती है, जिसकी वजह से चलने में दिक्कत, हड्डियों में अकड़न और दर्द की परेशानी हो सकती है।

Source: Thehealthsite

मूड स्विंग और डिप्रेशन

विटामिन डी की कमी न सिर्फ आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर असर डालती है, बल्कि इससे मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर होता है। इसकी वजह से उदासी, चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन हो सकता है।

Source: Thehealthsite

मांसपेशियों में दर्द होना

विटामिन डी की कमी के कारण ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से नहीं हो पाता है। वहीं, कमजोरी भी हो सकती है, जिससे मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

Source: Thehealthsite

इम्यूनिटी कमजोर होना

अक्सर आप सर्दियों में बार-बार बीमार पड़ रहे हैं, तो यह संकेत विटामिन डी की कमी के हो सकते हैं। क्योंकि शरीर में विटामिन डी कम होने पर आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है।

Source: Thehealthsite

थकान और कमजोरी

शरीर में विटामिन डी कम होने पर ऊर्जा की कमी होने लगती है, जिसकी वजह से आपको बिना कारण थकान और कमजोरी हो सकती है।

Source: Thehealthsite

हड्डियों में दर्द

ठंड मं विटामिन की कमी कमी होने की संभावना बढ़ जाती है, जिसकी वजह से आपकी हड्डियों में लगातार दर्द की शिकायत हो सकती है। इस स्थिति में एक बार अपनी जांच जरूर करा लें।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: विटामिन डी की कमी होने पर शरीर देता है ये 7 संकेत

अगली वेब स्टोरी