डिप्रेशन के ऐसे 8 संकेत जिन्हें हम आम जिंदगी की समस्याएं समझने लगते हैं

अत्यधिक थकान, चिड़चिड़ापन, एकाग्रता में कमी और लगातार नींद न आने जैसी समस्याएं कई बार आम रोजमर्रा का तनाव नहीं बल्कि डिप्रेशन (अवसाद) जैसी गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है।

16 Jul, 2026

Mukesh Sharma

किसी से बात करने का मन न करना

डिप्रेशन से जूझ रहा व्यक्ति अक्सर ज्यादातर समय अकेले रहता है और दूसरों से बहुत कम बात करता है।

Source: Thehealthsite

अपनी फेवरेट चीजों का ध्यान न रखना

अगर व्यक्ति को डिप्रेशन है तो वह अक्सर उन चीजों का भी ध्यान रखना बंद कर देता है, जो उसकी बेहद पसंदीदा होती थीं।

Source: Thehealthsite

ज्यादातर समय चुपचाप रहना

अवसाद जैसी स्थिति में व्यक्ति अपने दोस्तों व घरवालों के साथ भी चुपचाप रहता है और उनकी बातों पर ध्यान देना भी बंद कर देता है।

Source: Thehealthsite

रात को नींद न आना

डिप्रेशन की समस्या में अक्सर देखा जाता है कि व्यक्ति को रात के में नींद आना बहुत कम हो जाती है, जबकि कई बार दिन में नींद आने लगती है।

Source: Thehealthsite

बात-बात पर गुस्सा आना

डिप्रेशन के दौरान किसी व्यक्ति में चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं, जिसमें उसे हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आने लगता है।

Source: Thehealthsite

भूख न लगना

भूख न लगना

Source: Thehealthsite

वजन तेजी से कम होना

अगर किसी व्यक्ति को गंभीर रूप से डिप्रेशन हो गया है, तो उसका शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो जाता है और उसका वजन तेजी से कम होने लगता है।

Source: Thehealthsite

काम में मन न लगना

डिप्रेशन में व्यक्ति का दिमाग काम पर फोकस नहीं कर पाता है। डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल डिप्रेशन के लक्षणों के बारे में बताना है। इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के लिए नहीं है और उसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: डिप्रेशन से छुटकारा दिलाएंगी ये आदतें

अगली वेब स्टोरी