दिमाग को 'बूढ़ा' बनाने वाली 8 आदतें

बढ़ती उम्र के साथ-साथ हमारा दिमाग भी बूढ़ा होता है लेकिन कुछ चीजें दिमाग को वक्त से पहले बूढ़ बनाती है।

12 Mar, 2023

Jitendra Gupta

लाइफस्टाइल

अगर आपका लाइफस्टाइल सिर्फ और सिर्फ बिस्तर तक सीमित है तो दिमाग जल्दी बूढ़ा हो जाएगा।

Source: Thehealthsite

शराब

कई स्टडी में ये साफ हो चुका है कि बहुत ज्यादा मात्रा में शराब आपके दिमाग के सेल्स को बूढ़ा बनाती हैं।

Source: Thehealthsite

सिगरेट

सिगरेट पीने से आपके फेफड़े तो कमजोर होते ही है साथ ही आपको दिमाग से जुड़ी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

Source: Thehealthsite

शुगर फूड्स

शुगर फूडस का ज्यादा सेवन दिमाग को सिकुड़ने की ओर बढ़ाता है, इसकी वजह से खून का बहाव भी सीमित हो जाता है।

Source: Thehealthsite

सब्जियां न खाना

पालक, केल और हरी सब्जियों का सेवन न करना आपके दिमाग को बूढ़ा बनाने का काम करता है।

Source: Thehealthsite

नींद पूरी न होना

हेल्दी ब्रेन के लिए नींद जरूरी है लेकिन अगर नींद पूरी नहीं होगी तो दिमाग बूढ़ा होना शुरू हो जाएगा।

Source: Thehealthsite

सुनने में परेशानी

एक स्टडी में ये सामने आया है कि जो लोग सुनने में परेशानी महसूस करते हैं उन्हें डिमेंशिया का खतरा होता है।

Source: Thehealthsite

आराम न करना

तनाव आपके दिमाग को बूढ़ा बनाता है, इसलिए आराम बहुत जरूरी है।

Source: Thehealthsite

ज्यादा टीवी देखना

ज्यादा मोबाइल और टीवी देखने से भी आपके दिमाग के सेल्स सिकुड़ने लगते हैं और दिमाग बूढ़ा होना शुरू हो जाता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी