गर्मी में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। इस मौसम में मुंह में छाले होना भी एक आम समस्या है। पेट में गर्मी बढ़ने की वजह से मुंह में छाले हो जाते हैं। मुंह के छालों से छुटकारा पाने के लिए आप इन 8 नुस्खों को आजमा सकते हैं।
13 May, 2025
मुंह के छालों से छुटकारा पाने के लिए रोज सुबह और शाम गुनगुने पानी में थोड़ा-सा नमक मिलाकर गरारे करें। इससे सूजन और दर्द में आराम मिलेगा।
Source: Thehealthsiteदिन में शुद्ध शहद को छालों पर 3-4 बार लगाएं। इसमें एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं, जो छालों को ठीक कर सकते हैं। इस नुस्खे से जल्दी आराम मिलेगा।
Source: Thehealthsiteनारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसे छालों पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें। फिर मुंह में पानी डालकर कुल्ला कर लें। इससे छालों में काफी आराम मिलेगा।
Source: Thehealthsiteदिन में तुलसी के 4-5 पत्ते चबाएं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इससे छालों को जल्दी ठीक करने में मदद मिलती है।
Source: Thehealthsiteमुंह में छाले होते हैं, तो ठंडी दही का सेवन करना चाहिए। इससे छालों को ठंडक मिलती है। साथ ही, दही पाचन में भी मदद करती है।
Source: Thehealthsiteमुंह में छाले होने पर आपको पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। इसके लिए आपको रोजाना 7-8 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।
Source: Thehealthsiteअगर छाले 7 दिन से ज्यादा रहे और बहुत दर्द हो, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। कुछ मामलों में मुंह के छाले गंभीर बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं।
Source: Thehealthsiteप्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!