किडनी को डैमेज कर सकती हैं ये आपकी ये 7 गलत आदतें

क्या आप जानते हैं कि रोजमर्रा की कुछ गलत आदतें किडनी पर बहुत बुरा असर डालती हैं। अगर इन्हें समय रहते न सुधारा जाए, तो किडनी डैमेज भी हो सकती है। आइए, जानते हैं इनके बारे में-

01 Dec, 2023

priya mishra

कम पानी पीना

पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने के कारण किडनी पर दबाव पड़ता है और टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाते हैं। इससे किडनी स्टोन समेत कई बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए दिन में कम से कम 8-12 गिलास पानी जरूर पिएं।

Source: Thehealthsite

पेन किलर का ज्यादा सेवन

अगर आप हर छोटी तकलीफ के लिए पेन किलर खाते हैं, तो ऐसा करना छोड़ दें। पेन किलर दवाओं का अत्यधिक सेवन किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे किडनी फेलियर का खतरा बढ़ सकता है।

Source: Thehealthsite

ज्यादा नमक खाना

जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जिससे किडनी पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए नमक का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

Source: Thehealthsite

प्रोसेस्ड और तला-भुना खाना

बहुत ज्यादा चीनी वाले खाद्य पदार्थ, प्रोसेस्ड फूड्स और तली-भुनी चीजों का सेवन किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे बीपी और डायबिटीज का जोखिम भी बढ़ सकता है।

Source: Thehealthsite

स्मोकिंग और अल्कोहल

धूम्रपान और शराब का सेवन करने वाले लोगों में किडनी की बीमारी होने का खतरा ज्यादा रहता है। इसकी वजह से आपकी किडनी भी खराब हो सकती है।

Source: Thehealthsite

एक्सरसाइज न करना

नियमित एक्सरसाइज न करने से मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिनसे किडनी के स्वास्थ्य प्रभावित होता है।

Source: Thehealthsite

ज्यादा नॉन-वेज खाना

नॉन-वेज फूड्स का बहुत ज्यादा सेवन करने से किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

Source: Thehealthsite

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किडनी को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है। इसलिए अपनी इन खराब आदतों को आज ही बदल लें।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी