बहुत से लोग ऐसे हैं, जिनकी एक या फिर दोनों ही किडनी खराब हो जाती है लेकिन इसके पीछे की वजह क्या है, ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है।
28 Sep, 2022
किडनी हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में शामिल है, जिसका हेल्दी रहना हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है। बहुत से लोग ऐसे हैं, जिनकी एक या फिर दोनों ही किडनी खराब हो जाती है लेकिन इसके पीछे की वजह क्या है, ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है। आइए जानते हैं क्यों होती है किडनी खराब।
Source: Thehealthsiteकिडनी के खराब होने के पीछे कई कारण होते हैं, जिसमें आपकी कुछ गलत आदतें भी शामिल हैं। किडनी हमारे शरीर में तरल पदार्थों को फिल्टर करने का काम करती है लेकिन जब वह ऐसी नहीं कर पाती है तो धीरे-धीरे हमारे दोनों किडनी खराब होने लगती है। आइए जानते हैं ऐसी 5 आदतों के बारे में, जो आपकी किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं।
Source: Thehealthsite1-डायबिटीज 2- हार्ट डिजीज 3-हाई ब्लड प्रेशर 4-यूरिक एसिड का बढ़ना 5-ईटिंग डिसऑर्डर
Source: Thehealthsiteशारीरिक रूप से असक्रिय लोगों को किडनी खराब होने का खतरा ज्यादा होता है। असक्रिय लोगों की किडनी शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर नहीं निकाल पाती, जिसकी वजह से किडनी खराब होती है।
Source: Thehealthsiteव्यक्ति को अपना ब्लड शुगर मेंटेन रखने की जरूरत है क्योंकि बढ़ता-घटना ब्लड शुगर सीधे आपकी किडनी को प्रभावित करता है और किडनी के लिए अपना काम करना मुश्किल हो जाता है।
Source: Thehealthsiteखाने में हेल्दी डाइट शामिल करें, जो सेहत को दुरुस्त रखने का काम करती है। इसके अलावा कम या ज्यादा पानी किडनी को शरीर से तरल पदार्थ को फिल्टर करने में बाधा पैदा करता है। इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।
Source: Thehealthsiteआपको सही वजन बनाए रखने की जरूरत होती है। इसके साथ ही पेट और कमर की चर्बी आपकी किडनी के लिए हानिकारक हो सकती है। इसलिए सही वजन बनाए रखें।
Source: Thehealthsiteआपको सिगरेट, बीड़ी, जैसे तंबाकू युक्त उत्पादों और शराब के सेवन से बचना चाहिए। ये सभी चीजें आपकी किडनी के काम करने की क्षमता को प्रभावित करती है, इसलिए इनसे बचें।
Source: Thehealthsiteआपको किसी भी दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए क्योकि ज्यादातर दवाएं लिवर और किडनी के कार्य करने की क्षमता को प्रभावित करती है, जिनसे किडनी को नुकसान पहुंचता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!