How to manage work related stress: भागदौड़ और टारगेट बेस्ड वाली जॉब की वजह से क्या आपको भी स्ट्रेस महसूस हो रहा है, तो इन आसान टिप्स से मैनेज करें अपना स्ट्रेस।
08 Oct, 2024
पर्सनल लाइफ, घर और दफ्तर के कामों के बीच स्ट्रेस से बच पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप तनाव को कंट्रोल में रखने के लिए ये उपाय अपना सकते हैं।
Source: Thehealthsiteअपना टाइम इस तरह मैनेज करें कि आपको घर और ऑफिस का काम करने में आसानी हो। इससे आपको तनाव कम महसूस होगा और काम भी आसानी से हो जाएगा।
Source: Thehealthsiteस्ट्रेस से बचने के लिए आप योग और मेडिटेशन कर सकते हैं। इससे आप रिलैक्स रह सकेंगे और मन को शांत रखकर आप अपना काम कर सकेंगे।
Source: Thehealthsiteभागदौड़ के बीच लोग अक्सर सुबह अपना ब्रेकफास्ट नहीं करते। नाश्ता ना करें और भूखे रहने से भी आपको थकान और स्ट्रेस महसूस हो सकता है।
Source: Thehealthsiteअगर आपको किसी खास तरह की एक्टिविटी पसंद है तो आप अपने इस शौक को थोड़ा समय दें। क्रिकेट खेलना, म्यूजिक सुनना, किताबें पढ़ना या डांस करने जैसी हॉबीज से आपको रिलैक्स रहने में मदद हो सकती है।
Source: Thehealthsiteबाग-बगीचों, पहाड़ों, नदी किनारे या बीच पर घूमने जाएं। प्रकृति के बीच थोड़ा समय बिताने से आपको स्ट्रेस से आराम मिल सकता है।
Source: Thehealthsiteघर का बना सादा, साफ-सुथरा और पौष्टिक खाना खाएं। जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड कम खाएं। ऑफिस जाते समय अपना लंच बॉक्स घर से ले जाएं।
Source: Thehealthsiteरात में सोने से पहले गर्म दूध में हल्दी, केसर या बादाम मिलाकर पीएं। दूध तनाव कम करता है।
Source: Thehealthsiteरिलैक्स रहने और स्ट्रेस को कम करने के लिए आप इस बात का ख्याल रखें कि आपकी नींद पूरी हो। दिन में 8-9 घंटें की नींद जरूर सोएं।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!