त्योहारों में अपने यहां रंगोली बनाने की परंपरा रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेहत के लिए ये कितना फायदेमंद है। हम आपको बताते हैं।
21 Oct, 2022
रंगोली, रंगों द्वारा फर्श या जमीन पर बनाई गई एक कलाकारी है जिसमें कि उंगलियों के प्वाइंटर्स और हाथों का इस्तेमाल किया जाता है।
Source: Thehealthsiteरंगोली के रंग, एक खुरदुरा चूर्ण है जो चावल की भूसी या फिर सफेद राख में रंग मिला कर तैयार किया जाते हैं। ये हाथ या जमीन पर नहीं चिपकते।
Source: Thehealthsiteरंगोली बनाने के लिए तर्जनी की नोक और अंगूठे का इस्तेमाल किया जाता है। इससे यहां का एक्यूप्रेशर प्वाइंट एक्टिवेट होता है जो कि शरीर में नई ऊर्जा का संचार करता है।
Source: Thehealthsiteरंगोली बनाने के लिए जब तर्जनी (Index finger) और अंगूठे का इस्तेमाल होता है, तो इससे ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने वाला एक्यूप्रेशर प्वाइंट ट्रिगर होता है।
Source: Thehealthsiteरंगोली बनाने के लिए एक खास कंसंट्रेशन की जरुरत होती है। इसलिए जो लोग रेगुलर रंगोली बनाते हैं उनका कंसंट्रेशन दूसरों से बेहतर होता है।
Source: Thehealthsiteरंगों आंखों को शांति देते हैं और तनाव को कम करने में मदद करते हैं। इसे बनाते समय व्यक्ति अपना दुख भूल जाता है।
Source: Thehealthsiteक्रिएटिविटी, दिमाग को डिप्रेशन और अल्जाइमर जैसे रोगों से बचाने में मदद करता है। ये दिमाग के संज्ञानात्मक विकास में मदद करता है।
Source: Thehealthsiteरंगोली बनाने से आप एंग्जायटी और बेचैनी जैसी चीजों से बच सकते हैं। ये आपको बेहतर महसूस करने और एंग्जायटी शांत करने में मदद कर सकता है।
Source: Thehealthsiteरेगुलर रंगोली बनाने से ये आपके घर और आस-पास के वातावरण में नहीं बल्कि शरीर में भी पॉजिटिविटी बढ़ाती है। इससे आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद मिल सकती है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!