महानायक अमिताभ बच्चन इन 9 तरीकों से देते हैं सबको प्रेरणा

अमिताभ बच्चन का जीवन उतार-चढ़ाव के बीच से गुजरने और सफल होने का एक बड़ा उदाहरण है।

10 Oct, 2022

Sadhna Tiwari

हार से घबराना नहीं

फिल्मों में शुरूआत के साथ ही अमिताभ बच्चन को बार-बार असफलता का मुंह देखना पड़ा था। लेकिन, वे डटे रहे और स्टारडम की ऊंचाइयों तक पहुंचे।

Source: Thehealthsite

सच को स्वीकार करना

1990 के दौर में अमिताभ बच्चन दिवालिया हो गए थे। लेकिन, वे इस असफलता को छुपाने की बजाय लोगों के सामने पूरी हिम्मत के साथ आए, डटकर स्थिति का सामना किया और जीवन में आगे बढ़े।

Source: Thehealthsite

उम्र को बोझ ना समझो

बढ़ती उम्र में रिटायरमेंट लेकर आराम करना अमिताभ बच्चन को रास नहीं आता। वे आज भी अपनी दमदार भूमिकाओं से कम उम्र अभिनेताओं को भी टक्कर देते रहते हैं।

Source: Thehealthsite

परिवार ही है सबकुछ

अमिताभ बच्चन के परिवार को उनकी यूनिटी और अच्छे संस्कारों के लिए जाना जाता है। भाई, बेटे-बहू और नाती-पोतों से भरे परिवार में प्यार बनाए रखने के लिए अमिताभ हर संभव कोशिश करते हैं।

Source: Thehealthsite

कुछ नया ट्राई करते रहो

जब फिल्मी स्टार्स टीवी में काम करना पसंद नहीं करते थे, उस दौर में अमिताभ ने एक क्विज शो के जरिए टीवी पर अपना करियर शुरू किया और आज यह शो उनकी पहचान है।

Source: Thehealthsite

हेल्थ है सर्वोपरी

अमिताभ बच्चन टीबी (TB) और कोरोना (Covid-19 infection) जैसी गम्भीर बीमारियों को हरा चुके हैं और खुद को हेल्दी रखने के लिए वे स्ट्रिक्ट डाइट, एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं।

Source: Thehealthsite

जमाने के साथ खुद को बदल लो

कपड़ों और स्टाइलिंग की बात हो या गैजेट्स के इस्तेमाल की, अमिताभ बच्चन नये ट्रेंड्स फॉलो करते हैं और जमाने के साथ चलना पसंद करते हैं।

Source: Thehealthsite

मेहनत से घबराना नहीं

फिल्में फ्लॉप होने से लेकर कम्पनी के दिवालिया होने तक अमिताभ ने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे। लेकिन, अपनी मेहनत के बल पर ना केवल उन्होंने पैसे कमाएं बल्कि, पूरे सम्मान के साथ बैंकों और कर्जदारों का कर्ज चुकाया। आज वे सफल हैं और 75 साल की उम्र के बाद भी लगातार काम कर रहे हैं।

Source: Thehealthsite

विनम्र बनो

इंडस्ट्री में हर किसी को सम्मान देना और समय का पाबंद होना अमिताभ बच्चन की 2 सबसे बड़ी क्वालिटीज हैं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: 80 में भी 30 जैसे एनर्जेटिक अमिताभ खाते हैं ये चीजें

अगली वेब स्टोरी