हमारे बड़े-बुजुर्ग हमेशा से ये सलाह देते आए हैं कि रात को जल्दी सोएंगे तभी सुबह जल्दी उठेंगे। हालांकि आज के जमाने में ये कहावत हकीकत से कोसों दूर है।
15 Dec, 2022
हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि हर एक व्यक्ति को रात में 6-8 घंटे की नींद लेने की जरूरत होती है ताकि आप अगली सुबह फ्रेश होने के साथ-साथ काम पर ध्यान दे सकें।
Source: Thehealthsiteहेल्थ एक्सपर्ट ये सलाह देते हैं कि आपको रात में 10 बजे के आस-पास सो जाना चाहिए और सुबह 6 बजे तक उठ जाना चाहिए, जो आपके लिए सोने का सबसे सही समय है।
Source: Thehealthsiteमौजूदा वक्त में अधिकतर लोग रात 12 से 1 बजे के बाद सोना पसंद करते हैं, जो कि आपके स्लीप साइकल को बिगाड़ने का काम करता है और आप कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।
Source: Thehealthsiteनींद पूरी न होने की वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकते हैं, इसलिए सही वक्त पर सोना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं रात में देर से सोने।
Source: Thehealthsiteस्लीप साइकल खराब होने पर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या सबसे आम है। रात में देर तक जगने वाले लोगों में अन्य लोगों की तुलना हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का जोखिम काफी अधिक हो सकता है।
Source: Thehealthsiteहेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि देर रात को सोने से आपका मेटाबॉलिज्म चक्र भी बिगड़ जाता है, जिसकी वजह से कई तरह की दूसरी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
Source: Thehealthsiteवे लोग, जो देर से सोते हैं उन्हें सुबह देर से उठने की आदत होती है, जिसकी वजह से उनके पास अपने काम के लिए समय कम ही मिलता है। इसलिए समय से सोना शुरू कर दें।
Source: Thehealthsiteएक स्टडी में ये सामने आया है कि देर से सोने वाले लोगों में दूसरे लोगों के मुकाबले जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का खतरा अधिक होता है, जिससे सेहत खराब होती है।
Source: Thehealthsiteदेर से सोने की आदत आपके खाने के चक्र को भी बिगाड़ती है, जिसकी वजह से वजन बढ़ने की परेशानी हो सकती है। वे लोग, जो देर से सोते हैं उन्हें मोटापे की खतरा भी अधिक होता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!