दूध स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप चेहरे पर दूध का इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं। आप कच्चे दूध में इन चीजों को मिक्स करके चेहेर पर लगा सकते हैं।
12 May, 2025
आप दूध में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। गुलाब जल त्वचा का निखार बढ़ाता है। दूध त्वचा की गहराई से सफाई करता है। दूध में गुलाब जल मिलाकर लगाने से त्वचा के दाग-धब्बे भी मिटते हैं।
Source: Thehealthsiteदूध में एलोवेरा जेल मिलाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। एलोवेरा जेल त्वचा को नमी प्रदान करता है। अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो आप दूध और एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteदूध में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाना फायदेमंद होता है। 2 चम्मच दूध में चुटकीभर हल्दी मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। इससे चेहरे के दाग-धब्बे दूर होंगे।
Source: Thehealthsiteदूध में बेसन मिलाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। बेसन त्वचा का निखार बढ़ाता है। यह त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाते हैं। आप रोजाना दूध में बेसन मिक्स करके लगा सकते हैं।
Source: Thehealthsiteदूध में चंदन पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाना फायदेमंद होता है। चंदन पाउडर त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। यह त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करता है।
Source: Thehealthsiteगर्मी में दूध में मुल्तानी मिट्टी मिक्स करके लगाना फायदेमंद होता है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा की चिपचिपाहट को कम करती है। इससे त्वचा की चमक बढ़ती है।
Source: Thehealthsiteप्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!