Chehre Par Turant Glow Lane ke Liye Kya Lagaye: चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए अक्सर लोग फेशियल करवाते हैं। लेकिन, यह बेहद खर्चीला होता है। वहीं, हर बार पार्लर जाकर फेशियल करवाने से समय भी बर्बाद होता है। आप चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए घरेलू उपायों (Home Remedies for Glowing Skin) को भी आजमा सकते हैं। एलोवेरा, गुलाब जल समेत कई ऐसी चीजें हैं, जिनका इस्तेमाल करने से चेहरे पर तुरंत ग्लो आ सकता है।
17 Jan, 2025
चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए बेसन और दही फेस पैक भी असरदार होता है। आप बेसन में दही मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच बेसन में दही मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। दही चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करता है। बेसन चेहरे का ग्लो बढ़ाता है।
Source: Thehealthsiteचेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप ओट्स और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। ओट्स त्वचा को एक्सफोलिट करता है। इससे चेहरे पर जमे सारे डेड स्किन सेल्स रिमूव हो जाते हैं। इसके लिए आप ओट्स को दरदरा पीस लें। 2 चम्मच दही में ओट्स मिलाएं। अब इससे चेहरे को धीरे-धीरे स्क्रब करें। 10-15 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।
Source: Thehealthsiteचेहरे पर तुंरत ग्लो लाने के लिए गुलाब जल और ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है। गुलाब जल और ग्लिसरीन, त्वचा को हाइड्रेट करते हैं। इन दोनों को मिलाकर लगाने से त्वचा का निखार बढ़ता है। गुलाब जल त्वचा के पीएच को भी बैलेंस करता है। आप कॉटन बॉल की मदद से दोनों को मिक्स करके चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteचंदन पाउडर को स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। पुराने समय में चेहरे की रंगत सुधारने के लिए चंदन पाउडर का ही इस्तेमाल किया जाता था। चेहरे पर तुरंत ग्लो लाने के लिए आप भी चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। चंदन पाउडर में गुलाब जल या दूध मिलाकर चेहरे पर अप्लाई किया जा सकता है। चंदन पाउडर त्वचा की खुजली और इरिटेशन को भी दूर करता है।
Source: Thehealthsiteएलोवेरा जेल को त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। एलोवेरा जेल चेहरे की रंगत को सुधारने में मदद करता है। एलोवेरा दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होता है। आप फ्रेश एलोवेरा पल्प लें और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। अब 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह धो लें। कुछ दिनों तक चेहरे पर रोज एलोवेरा लगाने से स्किन का ग्लो बढ़ जाएगा।
Source: Thehealthsiteखीरे का रस चेहरे पर ग्लो लाने में असरदार हो सकता है। चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए आप भी खीरे के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरे का रस, त्वचा को हाइड्रेट करता है। खीरे के रस में दाग-धब्बों को मिटाने के गुण भी पाए जाते हैं। आप नियमित रूप से चेहरे पर खीरे का रस अप्लाई कर सकते हैं। आप चाहें तो खीरे के स्लाइस काटकर भी चेहरे पर रख सकते हैं।
Source: Thehealthsiteआलू का रस चेहरे से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करने में असरदार होता है। इसके लिए आप आलू को कद्दूकस करें। अब इसके रस को चेहरे पर अप्लाई करें। 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे चेहरे की चमक बढ़ेगी और रंगत में सुधार होगा। हालांकि, अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो आलू के रस का इस्तेमाल न करें।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!