गर्मियों में बढ़ जाते हैं पिंपल्स? जानें बचाव के 7 घरेलू तरीके

गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने के कारण त्वचा में पिंपल्स, दाग-धब्बे निकलने की समस्या बनी रहती है। आइए जानते हैं गर्मी में त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए क्या करना चाहिए।

30 Apr, 2025

Himank

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल या दही के साथ मिलकर त्वचा में लगाने से ऑयल कंट्रोल होता है। रोजाना मुल्तानी मिट्टी को लगाने से चेहरे में ठंडक बनी रहती है।

Source: Thehealthsite

नीम की पत्ती

नीम की पत्तियों को उबालकर पानी से चेहरे को धुलें इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होता है जो पिंपल्स को कम करते हैं।

Source: Thehealthsite

एलोवेरा

ताजा एलोवेरा जेल को चेहरे में लगाकर 10-15 मिनट बाद धो लें। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है।

Source: Thehealthsite

हल्दी और शहद

हल्दी और शहद का पेस्ट बनाकर त्वचा में लगाना चाहिए। हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं।

Source: Thehealthsite

खीरा

खीरे का रस चेहरे पर लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है। यह पोर्स को भी साफ करता है।

Source: Thehealthsite

पानी पीएं

दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीने से शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं जिससे त्वचा स्वस्थ रहती है।

Source: Thehealthsite

तुलसी

तुलसी की पत्तियों का पेस्ट बनाकर चेहरे में लगाने से बैक्टीरिया और पिंपल्स कम होते हैं।

Source: Thehealthsite

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: घमौरियां मिटाने के लिए क्या लगाएं?

अगली वेब स्टोरी