गर्मी में नहाने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

Summer Skincare Tips: गर्मी में धूप और पसीने से त्वचा प्रभावित होती है। इसलिए इस मौसम में प्रॉपर स्किनकेयर की जरूरत होती है। आप गर्मियों में नहाने से पहले अपने चेहरे पर इन चीजों को अप्लाई कर सकते हैं।

01 May, 2025

Anju Rawat

एलोवेरा जेल

आप गर्मी में नहाने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने सकते हैं। एलोवेरा त्वचा को धूप से सुरक्षित रखता है। टैनिंग, सनबर्न और कालेपन से बचाता है। एलोवेरा स्किन को हेल्दी बनाए रखता है।

Source: Thehealthsite

गुलाब जल

गर्मी में नहाने से पहले गुलाब जल लगाना भी फायदेमंद हो सकता है। आप नहाने से पहले चेहरे पर गुलाब जल स्प्रे कर सकते हैं। इससे त्वचा का पीएच लेवल बैलेंस रहेगा और स्किन हेल्दी रहेगी।

Source: Thehealthsite

मुल्तानी मिट्टी

गर्मियों में त्वचा ऑयली और चिपचिपी हो जाती है। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप नहाने से पहले चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोखती है और त्वचा का निखार बढ़ाती है।

Source: Thehealthsite

चंदन पाउडर

आप गर्मी में चेहरे पर चंदन पाउडर भी लगा सकते हैं। चंदन पाउडर त्वचा धूप की हानिकारक किरणों से सुरक्षित रखता है। यह त्वचा का ग्लो भी बरकरार रखता है। आप रोज नहाने से पहले चंदन पाउडर लगा सकते हैं।

Source: Thehealthsite

ग्लिसरीन

गर्मी में नहाने से पहले ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद होता है। आप 3-4 बूंद ग्लिसरीन लें और इससे चेहरे की मसाज करें। 10-15 मिनट बाद नहाएं और चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें।

Source: Thehealthsite

चावल का पानी

आप नहाने से पहले चेहरे पर चावल का पानी भी स्प्रे कर सकते हैं। चावल का पानी त्वचा का निखार बढ़ाता है। यह त्वचा के दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है।

Source: Thehealthsite

Disclaimer

प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: गर्मी में चेहरे पर लगाएं ये 6 चीजें, ग्लो रहेगा बरकरार

अगली वेब स्टोरी