Skincare After 40: 40+ महिलाओं को अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना चाहिए। इस उम्र की महिलाएं चेहरे पर इन चीजों को अप्लाई कर सकती हैं।
20 Apr, 2025
40 साल के बाद महिलाओं को चेहरे पर एलोवेरा जेल जरूर अप्लाई करना चाहिए। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। आप रोज सुबह या रात में चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा सकती हैं।
Source: Thehealthsite40+ महिलाओं के लिए गुलाब जल लगाना भी फायदेमंद होता है। गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट करता है। यह त्वचा पर नमी बनाए रखता है। आप गुलाब जल को क्लींजर या टोनर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
Source: Thehealthsiteविटामिन-ई कैप्सूल भी त्वचा के लिए अच्छा होता है। आप रात को 1-2 विटामिन-ई कैप्सूल से ऑयल निकालकर चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। इससे त्वचा हाइड्रेटेड रहेगी। यह झुर्रियों और फाइन लाइंस को भी कम करता है।
Source: Thehealthsite40 की उम्र के बाद त्वचा ढीली पड़ने लगती है। त्वचा पर कसाव लाने के लिए आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप रात को चेहरे पर ग्लिसरीन लगाकर सो सकती हैं।
Source: Thehealthsite40+ महिलाएं अपने चेहरे पर चंदन पाउडर लगा सकती हैं। यह स्किन के लिए अच्छा होता है। आप चंदर पाउडर और गुलाब जल को मिक्स करके चेहरे पर लगा सकती हैं।
Source: Thehealthsite40 साल के बाद आप मुल्तानी मिट्टी भी लगा सकती हैं। खासकर, जिन महिलाओं की स्किन ऑयली है, उनके लिए मुल्तानी मिट्टी लगाना फायदेमंद होता है।
Source: Thehealthsiteप्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!