हेयरफॉल के लिए बेस्ट होममेड टोनर

ज्यादातर लड़कियों को बालों का झड़ना, बालों का खराब होना आदि समस्याएं होती हैं, जिनसे छुटकारा पाने के लिए वे तरह-तरह के उपाय आजमाती हैं। ऐसे में बालों की इन समस्याओं के लिए आप होममेड स्कैल्प टोनर ट्राई कर सकते हैं।

05 Jun, 2024

Atul Modi

क्लोव हेयर टोनर

क्लोव यानी लौंग से बने इस टोनर का इस्तेमाल बालों की हर समस्या में फायदेमन्द साबित हो सकता है। यह स्कैल्प इनफेक्शन और डैंड्रफ जैसी समस्या के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है।

Source: Thehealthsite

क्लोव हेयर टोनर लगाने का तरीका

इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको दो लॉन्ग लेनी हैं। अब लौंग को पानी में डाल कर उबाल लें। उबलने के बाद लौंग के पानी में एक चम्मच एलोवेरा का रस मिला दें। इस तैयार मिश्रण को अपने स्केल्प पर धीरे-धीरे मलें, करीब 1 घंटे बाद बाल धो दें।

Source: Thehealthsite

मेथी और गुड़हल के फूल का टोनर

गुड़हल के फूल का इस्तेमाल बालों की सेहत के लिए बहुत फायदेमन्द माना जाता है। इसमें पायी जाने वाली प्रोपर्टीज बालों को झड़ने और टूटने से बचाने में मदद करती हैं।

Source: Thehealthsite

मेथी और गुड़हल का टोनर लगाने का तरीका

इसके लिए 1 कप पानी में एक चम्मच मेथी के बीजों को भिगो कर रख दें। सुबह इस पानी में तुलसी और गुड़हल के फूल को मिला दें। अब इस मिश्रण को 10 - 15 तक उबलने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद बालों पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

ग्रीन टी से तैयार टोनर

ग्रीन टी स्किन के साथ बालों के लिए बहुत फायदेमन्द मानी जाती है। यह बालों को नेचुरली तरीके से मॉइस्चराइज करता है।

Source: Thehealthsite

ग्रीन टी टोनर लगाने का तरीका

इसके लिए ग्रीन टी को पानी एक कप पानी में डालकर उबलने के लिए रख दें। 5 मिनट तक उबालने के बाद गैस बंद कर दें। ठंडा होने पर बोतल में भरकर रख दें। बालों पर इसका स्प्रे कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

नीम टोनर

नीम की पत्तियों को उबाल लें। अब उबले हुए पानी को ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद खीरे का रस मिलाएं। इस मिश्रण को बालों के स्केल्प पर हल्के हाथों से लगाएं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: बालों की हर समस्या के लिए सरसों के तेल का इस तरह करें इस्तेमाल

अगली वेब स्टोरी