सरसों का तेल कई तरह के औषधीय गुणों का भंडार होता है, जो न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि इससे बालों की परेशानियां भी दूर होती हैं।
29 Apr, 2024
यदि आपके बाल बहुत अधिक सफेद हो गए हैं, इसके लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल आंवला पाउडर के साथ कर सकते हैं। इससे आपको जल्द ही सफेद बालों से छुटकारा मिल सकता है।
Source: Thehealthsiteइसके लिए सरसों के तेल को गर्म करें। इसके बाद गर्म तेल में एक चम्मच आंवला पाउडर मिला दें। इस तैयार मिश्रण को अपने बालों के स्कैल्प पर लगाएं।
Source: Thehealthsiteयदि बालों के स्कैल्प में बहुत अधिक ड्राईनेस है, तो इससे बचने के लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्केल्प नेचुरली तरीके से मॉइचराइज करने में मदद करता है।
Source: Thehealthsiteड्राई स्कैल्प के लिए एक चम्मच मेथी दाना को आधा कप सरसों के तेल में डालकर 10-15 मिनट तक अच्छे से पकाएं। अब इसे हल्का ठंडा होने पर इस तेल को छान लें। इसके बाद स्कैल्प पर हल्के हाथों से सिर की मालिश करें। करीब आधा घंटे बाद बालों को धो लें।
Source: Thehealthsiteयदि झड़ते बालों की परेशानी को दूर करना चाहते हैं, तो सरसों तेल आपके लिए प्रभावी हो सकता है। इसे करी पत्ते का साथ लगा सकते हैं।
Source: Thehealthsiteबाल झड़ने की समस्या को कम करने के लिए आप सरसों के तेल में करी पत्ता का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए गर्म सरसों के तेल में एक मुट्ठी करी पत्ता को डालकर धूप में 2-3 दिन के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों में इस तेल को लगाएं और करीब 1 घंटे बाद बालों को धो लें।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!