गर्मियों में घमौरियों से बचने के लिए करें ये 8 काम

गर्मियों में घमौरियों की समस्या होती है। धूप और पसीने के कारण घमौरियों के साथ-साथ खुजली और इरिटेशन भी महसूस होती है। ऐसे में गर्मियों में स्किन को हेल्दी रखने और घमौरियों से बचने के लिए आप इन बातों का ध्यान रख सकते हैं।

07 May, 2025

Sadhna Tiwari

पसीने से बचें

गर्मी और धूप में जानें से बचें ताकि कम पसीना निकले। अधिक पसीना बनने से घमौरियां भी अधिक होती हैं।

Source: Thehealthsite

ठंडी जगह पर रहें

हमेशा हवादार जगह में रहें। घर के अंदर पंखे और कूलर या एसी का इस्तेमाल करें।

Source: Thehealthsite

ढीले-ढाले कपड़े पहनें

हमेशा कॉटन के और ढीले-ढाले कपड़े पहनें। इससे स्किन को हवा भी लगेगी और पसीना आसानी से सूख जाएगा।

Source: Thehealthsite

साफ-सफाई का ध्यान रखें

गर्मियों में दिन में कम से कम 2 बार नहाएं। जिम के बाद और धूप से लौटने के बाद भी नहाएं।

Source: Thehealthsite

टाइट कपड़े ना पहनें

बहुत चुस्त कपड़े पहनने से भी स्किन डैमेज हो सकती है। इससे स्किन इंफेक्शन और घमौरियां बढ़ सकती हैं।

Source: Thehealthsite

ठंडे पानी से चेहरा धोएं

धूप से लौटने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धोएं। इससे स्किन को जलन से राहत मिलती है।

Source: Thehealthsite

एलोवेरा लगाएं

एलोवेरा स्किन को ठंडक देता है। इसीलिए, स्किन को आराम मिलता है।

Source: Thehealthsite

मुल्तानी मिट्टी लगाएं

स्किन को ठंडक देने के लिए स्किन पर मुल्तानी मिट्टी लगाएं।

Source: Thehealthsite

Disclaimer :

प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी