यदि आपके दांत पीले होते जा रहे हैं तो हम आपको बता दें कि ये शरीर में एक खास विटामिन की कमी का संकेत भी हो सकता है।
29 Dec, 2023
क्या आप दांतों को रोजाना साफ करते हैं तब भी आपके दांतों का पीलापन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा हैं तो इसे सामान्य न समझें, ये एक विटामिन की कमी के कारण भी हो सकता है।
Source: Thehealthsiteहमारे दांतों के पीलेपन के पीछे एक विटामिन मुख्यतौर पर जिम्मेदार होती है, यदि आपके शरीर में इस विटामिन की कमी है तो सफेद दांत आपके लिए एक सपना बनकर रह जाएंगे।
Source: Thehealthsiteदांतों के पीलेपन के पीछे शरीर में जिस विटामिन की कमी देखी जाती है, वह विटामिन-बी12 है। यदि आपके शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो जाती है तो इससे आपके दांत पीले होने के साथ, मुंह में छाले और बदबू भी आ सकती है।
Source: Thehealthsiteहमारे शरीर में विटामिन-बी12 लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में काफी मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर में होमोसिस्टीन को तोड़ने का काम भी करता है जो हमारे दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचाता है।
Source: Thehealthsiteविटामिन-बी12 की कमी के कारण हमारी सांसों में बदबू, मुंह में छाले और दांतों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। यही कारण है कि ओरल हेल्थ ठीक रखने के लिए विटामिन-बी12 एक जरूरी विटामिन है।
Source: Thehealthsiteविटामिन-बी12 के अलावा हमारे दांतों के लिए फास्फोरस, कैल्शियम, विटामिन-सी, विटामिन-डी और विटामिन-के भी बेहद आवश्यक हैं।
Source: Thehealthsiteयदि पिछली स्लाइड में बताए गए तत्वों में से शरीर में किसी भी तत्व की कमी होती है तो आपको मुंह और दांतों संबंधित कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!