हेल्दी स्किन के लिए 7 सस्ते सुपरफूड्स

स्किन हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंग है और इसमें कोई दो राय नहीं कि इसका हेल्दी होना आपकी अच्छी सेहत को भी दर्शाता है। आइए जानते हैं अच्छी स्किन के लिए टिप्स।

30 Nov, 2022

Jitendra Gupta

स्किन कैसे होती है खराब

अगर आप बहुत ज्यादा शुगर, फैट, कम फाइबर वाली डाइट लेते हैं और कम विटामिन व एंटी-ऑक्सीडेंट का सेवन करते हैं तो ये आपकी स्किन को खराब करने का काम करता है।

Source: Thehealthsite

स्किन के लिए सुपरफूड

अच्छी स्किन के लिए आपको ऐसे फूड्स का सेवन करने की जरूरत है, जिसके लिए आपको अलग-अलग एंटी-ऑक्सीडेंट का सेवन करने की जरूरत है। जानिए स्किन के लिए सुपरफूड्स।

Source: Thehealthsite

चिया सीड्स

ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चिया सीड्स आपको ग्लोइंग स्किन के साथ-साथ झुर्रियों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। ये कोलेजन के उत्पादन को भी बढ़ाता है।

Source: Thehealthsite

ब्लूबेरी

पॉलीफेनॉल से संपन्न ब्लूबेरी, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट से संपन्न होती है, जो स्किन को शांत दिखाने में मदद करती है। ये आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाने का काम करती है।

Source: Thehealthsite

एवोकाडो

एवोकाडो, स्किन को हाइड्रेट रखने में तो मदद करता ही है साथ ही इसमें मौजूद मोने अनसैच्यूरेटेड फैट स्किन को अंदर से ग्लोइंग बनाने का भी काम करता है।

Source: Thehealthsite

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवनॉल्स आपकी स्किन को हाइड्रेट बनाने में मदद करते हैं और सूरज से क्षतिग्रस्त हुई स्किन को ठीक करते हैं। इसका सेवन ब्लड फ्लो को भी बेहतर बनाता है।

Source: Thehealthsite

अखरोट

अखरोट में मौजूद जिंक आपकी स्किन को होने वाले नुकसान से बचाता है और उसे अंदर से हील करने में मदद करता है। विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड स्किन को हेल्दी बनाता है।

Source: Thehealthsite

चुकंदर

विटामिन ए, पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, मैग्रनीशियम और विटामिन ई से भरपूर चुकंदर आपकी स्किन के लिए फायदेमंद है। ये मुक्त कणों को बाहर कर स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

Source: Thehealthsite

ग्रीन टी

ग्रीन टी में मौजूद पॉलीफेनॉल मुक्त कणों से लड़ते हैं और झुर्रियों, फाइन लाइन्स और ढीली स्किन को फिर से टाइट बनाने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट स्किन को जवां बनाते हैं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: स्किन के लिए 9 तरीके से 'अमृत' है गिलोय

अगली वेब स्टोरी