Sunlight Exposure Hazards: गर्मियों में अधिक देर तक धूप में रहने के नुकसान

धूप सेंकने से शरीर को विटामिन डी मिलता है। लेकिन, गर्मियों में अधिक देर तक धूप में रहने से नुकसान हो सकता है।

19 May, 2024

Sadhna Tiwari

धूप से स्किन को होते हैं नुकसान

गर्मियों के मौसम में बहुत देर तक धूप में रहने से स्किन के साथ-साथ पूरी हेल्थ को नुकसान हो सकता है।

Source: Thehealthsite

गर्मियों में बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा

वहीं, धूप में ज्यादा देर तक रहने से इन बीमारियों का रिस्क भी बढ़ सकता है।

Source: Thehealthsite

स्किन टैनिंग

झुलसाने वाली गर्मियों और धूप के कारण सनबर्न (Sunburn) हो सकता है। इसी तरह स्किन टैनिंग की समस्या भी हो सकता है।

Source: Thehealthsite

स्किन कैंसर

देर तक धूप में रहने से स्किन डैमेज तो होती ही है। धूप से गम्भीर डैमेज के कारण स्किन कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है।

Source: Thehealthsite

डिहाइड्रेशन

गर्मियों में धूप में रहने और बहुत अधिक पसीना आने की वजह से शरीर में पानी की कमी होती है। इससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।

Source: Thehealthsite

आंखों में खुजली

धूप में रहने के कारण आंखों को भी नुकसान हो सकता है। इससे आंखों में खुजली, लाली और आंखों से पानी बहने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Source: Thehealthsite

डायरिया

गर्मियों में धूप और उमस के साथ-साथ गलत खान-पान जैसे कारणों से डायरिया की समस्या हो सकती है। इसमें दस्त और बार-बार उल्टी हो सकती है।

Source: Thehealthsite

बुढ़ापा

धूप की वजह से स्किन एंजिंग प्रोसेस के प्रति अधिक सेंसिटिव हो जाती है। इससे स्किन जल्दी बूढ़ी हो सकती है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी