सर्दियों में चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाएं?

How to Apply Rose Water on Face: गुलाब जल स्किन के लिए फायदेमंद होता है। यह स्किन के पीएच लेवल को बनाए रखने में मदद करता है। गुलाब जल स्किन को मॉइश्चराइज रखता है। आप सर्दियों में इन तरीकों से चेहरे पर गुलाब जल लगा सकते हैं।

24 Jan, 2025

Anju Rawat

कॉटन पैड से लगाएं गुलाब जल

आप गुलाब जल को कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप गुलाब जल लें। अब कॉटन पैड की मदद से इसे चेहरे पर अप्लाई करें। आप गुलाब जल का इस्तेमाल क्लींजर या टोनर के रूप में कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

गुलाब जल और एलोवेरा जेल

गुलाब जल और एलोवेरा जेल को मिक्स करके लगाने से त्वचा संबंधी समस्याएं ठीक होती हैं। एलोवेरा जेल त्वचा को नमी प्रदान करता है। गुलाब जल स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस रखता है। इससे त्वचा का निखार भी बढ़ता है।

Source: Thehealthsite

गुलाब जल और ग्लिसरीन

आप सर्दियों में चेहरे पर गुलाब जल में ग्लिसरीन मिलाकर लगा सकते हैं। ग्लिसरीन, रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा दिलाता है। रोज रात को इन दोनों को मिक्स करके लगाना फायेदमंद होता है।

Source: Thehealthsite

गुलाब जल और चंदन पाउडर

सर्दियों में चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर लगाना फायदेमंद होता है। आप 2 चम्मच चंदन पाउडर में गुलाब जल मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें। इससे चेहरे का निखार बढ़ेगा।

Source: Thehealthsite

गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी

वैसे तो सर्दियों में मुल्तानी मिट्टी लगाने से स्किन ड्राई होती है। लेकिन आप गुलाब जल मिक्स करके मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए यह फेस पैक अच्छा होता है।

Source: Thehealthsite

गुलाब जल और बेसन

आप गुलाब जल और बेसन को चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। आप चाहें तो इसमें चुटकीभर हल्दी भी मिक्स कर सकते हैं। बेसन चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाता है।

Source: Thehealthsite

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: रात को चेहरे पर गुलाब जल लगाने के फायदे

अगली वेब स्टोरी