ठंड के मौसम में कुछ सही उपाय करके आप बाल झड़ने की परेशानी को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी रोजमर्रा की आदतों में कुछ परिवर्तन करने की जरूरत है। चलिए जानते हैं क्या हैं ये तरीके।
22 Dec, 2023
बाल झड़ने के प्रमुख कारणों में से एक है रूखा स्कैल्प। इसलिए अपने स्कैल्प को मॉइस्चराइज रखें। बाल धोने के लिए मॉइस्चराइजिंग शैम्पू और कंडीशनर का उपयोग करें। नियमित रूप से तेल की मालिश करें।
Source: Thehealthsiteबहुत ज्यादा गर्म पानी से बाल न धोएं। गर्म पानी आपके स्कैल्प का नेचुरल तेल सुखा देता है, जिसके कारण बाल झड़ने लगते हैं। बाल धोने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का उपयोग करें।
Source: Thehealthsiteसर्द मौसम बालों का दुश्मन है। यह बालों को कमजोर कर देता है, जिससे बाल झड़ने लगते हैं। इसलिए इस मौसम में कैप या स्कार्फ पहनकर बालों को ठंड से बचाएं।
Source: Thehealthsiteमालिश बालों को मजबूती देती है, स्कैल्प में रक्त प्रवाह को तेज करती है और बालों की ग्रोथ बढ़ाती है। इसलिए नियमित रूप से मालिश करें। इससे स्कैल्प में नमी भी रहेगी और बाल कम टूटेंगे।
Source: Thehealthsiteबालों को स्टाइल करने के लिए कर्लिंग आयरन, स्ट्रेटनर और ब्लो ड्रायर जैसे टूल्स का ज्यादा उपयोग न करें। इससे बाल कमजोर होकर टूटते हैं। इन टूल्स को यूज करने से पहले हीट प्रोटेक्टेंट जरूर लगाएं।
Source: Thehealthsiteकेमिकल युक्त प्रोडक्ट्स बालों और स्कैल्प दोनों के लिए नुकसानदायक है। सर्दी में शुष्क बालों को ये और ज्यादा कमजोर करते हैं। इसलिए केमिकल फ्री प्रोडक्ट ही यूज करें।
Source: Thehealthsiteबालों की सुरक्षा में कंघी भी महत्वपूर्ण है। हमेशा चौड़े दांतों वाली कंघी या लचीले ब्रिसल्स वाले ब्रश का उपयोग करें। इससे बाल कम टूटते हैं। बालों को सिरों से सुलझाना शुरू करें और ऊपर की ओर बढ़ें।
Source: Thehealthsiteबालों और स्कैल्प को अंदर से पोषण मिलना जरूरी है। डेली डाइट में विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें। पत्तेदार सब्जियां, अंडे, नट्स, सीड्स आदि का नियमित सेवन करें।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!