सर्दियों में चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। इसलिए इस मौसम में त्वचा को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। मॉइश्चराइज के अलावा, आप इन चीजों को भी चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं।

10 Jan, 2025

Anju Rawat

एलोवेरा

सर्दियों में चेहरे पर एलोवेरा लगाना फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद मॉइश्चराइजिंग गुण त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। एलोवेरा त्वचा को मुलायम और कोमल बनाता है।

Source: Thehealthsite

गुलाब जल

आप सर्दियों में चेहरे पर गुलाब जल भी लगा सकते हैं। गुलाब जल का इस्तेमाल क्लींजर और टोनर के रूप में किया जा सकता है। यह त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस रखता है।

Source: Thehealthsite

ऑलिव ऑयल

सर्दियों में चेहरे पर ऑलिव ऑयल भी लगाया जा सकता है। लेकिन, इसे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। ऑलिव ऑयल त्वचा को मुलायम बनाता है और निखार बढ़ाता है।

Source: Thehealthsite

नारियल तेल

नारियल तेल त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज रखता है। सर्दियों में आप रोज रात को चेहरे पर नारियल तेल लगाकर सो सकते हैं। इससे त्वचा के दाग-धब्बे भी दूर होंगे।

Source: Thehealthsite

दूध

दूध त्वचा पर निखार लाता है। यह स्किन को सॉफ्ट और शाइनी भी बनाता है। आप सर्दियों में चेहरे पर दूध लगा सकते हैं। यह एक अच्छे क्लींजर के रूप में काम करता है।

Source: Thehealthsite

ऑलिव ऑयल

सर्दियों में चेहरे पर ऑलिव ऑयल भी लगाया जा सकता है। लेकिन, इसे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। ऑलिव ऑयल त्वचा को मुलायम बनाता है और निखार बढ़ाता है।

Source: Thehealthsite

चंदन पाउडर

सर्दियों में चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए आप चंदन पाउडर भी लगा सकते हैं। इसका इस्तेमाल गुलाब जल के साथ मिक्स करके किया जा सकता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: त्वचा को टाइट रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 9 फूड

अगली वेब स्टोरी