रश्मिका मंदाना फॉलो करती हैं ये स्किनकेयर रूटीन

रश्मिका का साउथ ही नहीं, बॉलीवुड में भी नाम है। देशभर में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। इतना ही नहीं, उन्हें नेशनल क्रश तक का दर्जा मिल चुका है। उनकी खूबसूरती के सभी कायल हैं। रश्मिका मंदाना की सुंदरता का राज सभी जानना चाहते हैं।

24 Mar, 2025

Anju Rawat

सुबह-शाम करती हैं क्लींजिंग

सुबह उठते ही रश्मिका सबसे पहले फेस वॉश से चेहरा साफ करती हैं। इससे त्वचा पर जमी सारी गंदगी निकल जाती है। त्वचा की गहराई से सफाई होती है। वह सोने से पहले भी चेहरा जरूर धोती हैं।

Source: Thehealthsite

त्वचा को करती हैं मॉइश्चराइज

रश्मिका क्लींजिंग के बाद त्वचा को मॉइश्चराइज जरूर करती हैं। इससे त्वचा पर नमी बनी रहती है। त्वचा हाइड्रेटेड रहती है। इसलिए आपको भी मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

Source: Thehealthsite

सनस्क्रीन जरूर लगाती हैं रश्मिका

रश्मिका मंदाना सनस्क्रीन लगाना कभी नहीं भूलती हैं। वह अपनी त्वचा को धूप से बचाने के लिए सनस्क्रीन जरूर लगाती हैं। घर से बाहर निकलने पर आपको भी सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करना चाहिए।

Source: Thehealthsite

होंठों को भी रखती हैं हाइड्रेटेड

रश्मिका मंदाना सिर्फ स्किन को ही नहीं, अपने होंठों को भी अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखना पसंद करती हैं। वह बार-बार लिप बाम का इस्तेमाल करती रहती हैं।

Source: Thehealthsite

खूब पानी पीती हैं रश्मिका

शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए रश्मिका मंदाना खूब पानी पीती हैं। वह शरीर और त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए फलों का सेवन भी करती हैं। फलों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।

Source: Thehealthsite

घर का बना खाना खाती हैं रश्मिका

ज्यादा तला-भुना और फास्ट-फूड्स स्किन को खराब कर सकते हैं। यही वजह है कि रश्मिका ही नहीं, ज्यादातर एक्ट्रेसेस घर का बना हुआ हेल्दी खाना ही खाती हैं।

Source: Thehealthsite

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: ये 8 चीजें जो रखती हैं नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना को फिट

अगली वेब स्टोरी