Chehre Par Vitamin E Lagane ke Fayde: विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। आप रोज रात को इसे चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इस ऑयल को लगाने से स्किन मॉइश्चराइज और हाइड्रेट होती है।
28 Jan, 2025
रातभर चेहरे पर विटामिन-ई ऑयल लगाकर रखने से दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। आप डार्क स्पॉट्स मिटाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteविटामिन-ई कैप्सूल स्किन को मॉइश्चराइज करता है। इससे स्किन की ड्राईनेस दूर होती है। इसे लगाने से त्वचा मुलायम और कोमल बनती है।
Source: Thehealthsiteचेहरे से एक्ने या मुंहासों को मिटाने के लिए आप विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल लगा सकते हैं। अगर चेहरे पर दाने या फोड़े-फुंसियां हो गई हैं, तो इसका इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है।
Source: Thehealthsiteरातभर चेहरे पर विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल लगाकर रखने से त्वचा का निखार बढ़ता है। इससे स्किन ग्लोइंग और खूबसूरत बनती है। आप सुंदरता बढ़ाने के लिए इसे रोज अप्लाई कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteअगर आपके चेहरे पर झुर्रियां या फाइन लाइंस हैं, तो विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल को लगाकर रखना फायदेमंद होता है। इस ऑयल को लगाने से झुर्रियों से छुटकारा मिलता है।
Source: Thehealthsiteआप चेहरे पर रात के समय विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल लगा सकते हैं। इसके लिए आप कैप्सूल से ऑयल निकालें। आप इसमें गुलाब जल या ग्लिसरीन भी मिक्स कर सकते हैं। फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें और सुबह चेहरे को धो लें।
Source: ThehealthsiteDisclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!