गर्मियों में ऑयली स्किन होना आम है जिसके चलते चेहरे पर पिंपल्स, तेल जमना, ब्लैकहेड्स और चिपचिपापन आ जाता है। आइए जानते हैं ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेस पैक कौन से हैं।
15 May, 2025
गर्मी हो या सर्दी ऑयली स्किन के लिए बेसन और हल्दी का फेस पैक फायदेमंद होता है। 1 चम्मच बेसन में 1/4 चम्मच हल्दी मिलाकर लगाने से तेल कम होता है। इससे मुंहासों से भी छुटकारा मिलता है।
Source: Thehealthsiteगर्मियों में मुल्तानी मिट्टी त्वचा को ठंडक देती है। चेहरे पर 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 1 चम्मच चंदन पाउडर को गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाने से त्वचा के ऑयल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इससे पोर्स भी टाइट होते हैं।
Source: Thehealthsiteत्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए 1 चम्मच टमाटर का रस और 1 चम्मच शहद लगाने से चेहरे का ऑयल बैलेंस होता है। इससे चेहरे का निखार भी बढ़ता है।
Source: Thehealthsiteरोज त्वचा पर एलोवेरा लगाना बेहद फायदेमंद साबित होता है। 1 चम्मच एलोवेरा जेल में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाकर लगाएं। यह चेहरे की डेड स्किन को निकालता है, जिससे चेहरा क्लीन होता है।
Source: Thehealthsiteप्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!