आज कल बाल झड़ने की समस्या से हर कोई जूझ रहा है। ऐसे में इस समस्या के लिए चावल का पानी फायदेमंद साबित हो सकता है।
17 May, 2024
चावल में विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य जरुरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए बहुत फायदेमन्द होते हैं। ऐसे में यदि आप चावल के पानी का इस्तेमाल करते हैं, तो बालों की हर समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
Source: Thehealthsiteइसके लिए आपको एक कप साफ चावल लेना होगा। इन चावलों को पानी से अच्छे से धो लें। इसके बाद चावल को पानी में भिगोकर रख दें। 3-4 घंटे बाद पानी को छानकर एक अलग बर्तन में इकट्ठा कर लें। इस प्रकार चावल का पानी तैयार हो जायेगा।
Source: Thehealthsiteबालों के झड़ने की समस्या के लिए चावल के पानी का उपयोग बहुत फायदेमंद माना जाता है। बाल झड़ने की समस्या होने पर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteस्कैल्प पर चावल के पानी को लगाने से बालों को जड़ से मजबूती मिलती है। बालों की मजबूती के लिए चावल का पानी फायदेमन्द हो सकता है।
Source: Thehealthsiteयदि आपके बाल बहुत ही रूखे और बेजान नजरआते हैं, तो आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके बालों को सुन्दर और शाइनी बनाने में मदद करेगा।
Source: Thehealthsiteचावल के पानी को स्केल्प पर लगाने से डैंड्रफ की समस्या से राहत मिलती है।
Source: Thehealthsiteयह बालों को नेचुरली तरीके से मॉइस्चराइज करता है, जिससे बल लंबे और सॉफ्ट होते हैं।
Source: Thehealthsiteचावल के पानी का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको शैंपू करना होगा। इसके बाद चावल के पानी को बालों की जड़ों में हल्के-हल्के हाथों से लगाएं। इसे करीब 30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। इसके बाद बालों को साफ पानी से धो लें।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!