बालों को काला करने के लिए ऐसे लगाएं सरसों का तेल

बालों का सफेद होना एक आम समस्या है, जिसे प्राकृतिक तरीकों से ठीक किया जा सकता है, आइए जानें, कैसे सरसों के तेल का सही उपयोग कर आप अपने बालों की सफेदी को रोक सकते हैं और उन्हें प्राकृतिक रूप से काला बना सकते हैं।

22 Oct, 2024

Vishal Giri

सरसों का तेल

सरसों का तेल एक ऐसा प्राकृतिक उपाय है जो आपके बालों को काला और मजबूत बना सकता है।

Source: Thehealthsite

हल्के हाथों से मसाज

सरसों का तेल गर्म कर इसे बालों की जड़ों में हल्के हाथों से मसाज करें। रात भर के लिए छोड़ दें और सुबह शैम्पू से धो लें।

Source: Thehealthsite

मेहंदी के पत्ते

मेहंदी के पत्तों को पीसकर सरसों के तेल में मिलाएं, इस मिश्रण को बालों में लगाएं और कुछ घंटों के लिए छोड़ दें फिर शैम्पू से धो लें।

Source: Thehealthsite

करी पत्ते के साथ

करी पत्तों को सरसों के तेल में उबालें और ठंडा होने पर इसे बालों में लगाएं।

Source: Thehealthsite

आंवला और सरसों का तेल

आंवला पाउडर को सरसों के तेल में मिलाकर बालों में लगाएं। इसे कुछ घंटों के लिए छोड़ दें और फिर धो लें।

Source: Thehealthsite

प्याज का रस

प्याज का रस निकालकर सरसों के तेल में मिलाएं, इस मिश्रण को बालों की जड़ों में मसाज करें और 30 मिनट बाद धो लें।

Source: Thehealthsite

नारियल तेल

नारियल तेल और सरसों के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर बालों में लगाएं।

Source: Thehealthsite

नीम के पत्तों के साथ

नीम के पत्तों को सरसों के तेल में उबालकर इस मिश्रण को ठंडा कर लें और बालों में लगाएं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: तलवों पर हींग और सरसों तेल रगड़ने के फायदे

अगली वेब स्टोरी