Chehre Par Fitkari Kaise Lagaye: फिटकरी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। फिटकरी त्वचा को संक्रमण से बचाती है। त्वचा संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाती है। फिटकरी दाग-धब्बों और मुंहासों को दूर करने में मदद करती है। आप इन तरीकों से चेहरे पर फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
24 Apr, 2025
आप फिटकरी के पाउडर में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। गुलाब जल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप रोज सुबह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteफिटकरी के साथ एलोवेरा जेल को मिक्स करके भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। एलोवेरा त्वचा को नमी प्रदान करता है। एलोवेरा दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है।
Source: Thehealthsiteआप चावल के पानी में थोड़ा-सा फिटकरी पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। चावल का पानी त्वचा का निखार बढ़ाता है। इससे त्वचा की रंगत सुधरती है और स्किन ग्लोइंग बनती है।
Source: Thehealthsiteअगर चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो आप फिटकरी पाउडर को नींबू के रस के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। नींबू का रस दाग-धब्बों को कम करने में असरदार होता है। इससे त्वचा की साफ और क्लीन बनती है।
Source: Thehealthsiteआप फिटकरी पाउडर को दूध के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे त्वचा मुलायम और कोमल बनती है। ड्राई स्किन वाले इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteआप ग्लिसरीन में फिटकरी पाउडर मिलाकर चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। ग्लिसरीन चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाता है। त्वचा को सॉफ्ट और शाइनी बनाता है।
Source: Thehealthsiteहमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!