टैनिंग के कारण अधिकतर लोगों के त्वचा में डलनेस और झुर्रियां दिखती हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे टैनिंग से बचने के आसान उपाय।
16 Apr, 2025
गर्मियों में टैनिंग की समस्या बढ़ जाती हैं। कड़ाके की धूप में UV Rays के कारण शरीर में कई अन्य प्रकार की बीमारी होने का खतरा हो जाता है। टैनिंग के वजह से चेहरा डल और धब्बेदार हो सकता है जिसके कारण झुर्रियां जैसी समस्या भी हो सकती है।इससे बचने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर के भी टैनिंग की समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं। आइए जानते हैं 5 आसान तरीके जिन्हें इस्तेमाल करने से टैनिंग जैसी समस्या हो जाएगी छूमंतर।
Source: Thehealthsiteटैनिंग हटाने के लिए नींबू और शहद का पैक लगाना चाहिए शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और नींबू धूप से होने वाले कालेपन को हटाता है।
Source: Thehealthsiteबेसन के साथ दही और हल्दी का उबटन त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। इसे लगाने से टैनिंग का प्रभाव कम हो जाता है।
Source: Thehealthsiteआलू का रस टैनिंग हटाने के लिए नेचुरल ब्लीच का काम करता है।
Source: Thehealthsiteटमाटर का रस त्वचा को ठंडक देता है और टैनिंग कम करने में मदद करता है।
Source: Thehealthsiteखीरे का जूस चेहरे से सूजन घटाता है और स्किन को ठंडक देता है।
Source: Thehealthsiteगर्मी में पपीते का सेवन करना चाहिए इसमें पपेन नामक एंजाइम पाया जाता है जो चेहरे से टैनिंग को हल्का करता है।
Source: Thehealthsiteसंतरे के छिलकों के पाउडर को दही के साथ मिक्स करके लगाने से त्वचा में निखार आता है।इसके अलावा चेहरे में मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का पैक लगाने से ठंडक बनी रहती है, इसका पैक टैनिंग हटाने में असरदार होता है।
Source: Thehealthsiteदही और ओट्स का स्क्रब लगाने से भी स्किन के डेड सेल्स निकल जाते हैं और चेहरे में निखार आता है। चेहरे पर चंदन पाउडर और गुलाब जल मिलाकर लगाने से रंग साफ होता है और ठंडक बनी रहती है।
Source: Thehealthsiteमसूर दाल और दूध का पेस्ट लगाने से टैनिंग हटाने में मदद मिलती है। कोकोनट वाटर और नींबू का मिश्रण लगाने से भी त्वचा क्लीन और सॉफ्ट होती है।
Source: Thehealthsiteग्रीन टी का फेस पैक लगाने से टैन हटाने में मदद मिलती है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।
Source: Thehealthsiteमैश की हुई स्ट्रॉबेरी और दूध का पेस्ट लगाने से स्किन ब्राइट होती है और टैनिंग भी हटती है।
Source: Thehealthsiteत्वचा में दूध और हल्दी का लेप लगाने से टैनिंग खत्म हो जाती है और चेहरा ग्लो करने लगता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!