माथे की झुर्रियों को हटाने के नैचुरल टिप्स

माथे पर झुर्रियां छुपाए नहीं छुपती फिर चाहे आप कितने ही महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल क्यों न कर लें। हां, आप इन्हें माथे पर आने से रोक जरूर सकते हैं।

13 Jan, 2023

Jitendra Gupta

चिंता का संकेत

उम्र बढ़ने के साथ-साथ आपकी स्किन भी ढीली होती जाती है लेकिन उम्र से पहले ही स्किन का ढीला होना झुर्रियों की वजह बनता है, जिसका मतलब है चिंता।

Source: Thehealthsite

माथे पर झुर्रियां

माथे पर झुर्रियां सबसे पहले आती है, जो कि खराब लाइफस्टाइल और खाने में पोषक तत्वों की कमी का सबसे बड़ा संकेत है।

Source: Thehealthsite

झुर्रियों के लिए नुस्खे

सही और अच्छे स्किन केयर रूटीन को फॉलो कर आप अपनी इस परेशानी को जरूर दूर कर सकते हैं। जानिए माथे की झुर्रियों को दूर करने के कुछ आसान नुस्खे।

Source: Thehealthsite

फल और सब्जियां

आपको अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फलों और सब्जियों को शामिल करना चाहिए, जो एंटीऑक्सीडेंट से भरे हुए हों। ये झुर्रियों की कम करने में मदद करेंगे।

Source: Thehealthsite

फेस मसाज

सोने से पहले नारियल तेल या फिर बादाम तेल से चेहरे की मसाज करें, जो एंटी-एजिंग गुणों से भरा हुआ होता है और झुर्रियों को आने से रोकता है।

Source: Thehealthsite

विटामिन सी लें

स्किन में कोलेजन को बूस्ट करने के लिए विटामिन सी बहुत जरूरी है इसलिए विटामिन सी रिच फल और सब्जियों का सेवन करें।

Source: Thehealthsite

अलसी का तेल

चेहरे की अलसी के तेल से मालिश स्किन टॉक्सिसिटी को दूर करने का काम करती है, जिसकी वजह से झुर्रियों को खत्म करने में मदद मिलती है।

Source: Thehealthsite

एलोवेरा और अंडा

एलोवेरा जेल और अंडे को अच्छी तरह से मिलाकर फेस पर लगाने से चेहरे पर झुर्रियों को आने से रोकने में मदद मिलती है।

Source: Thehealthsite

पानी

पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर के साथ-साथ स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है, जिससे झुर्रियों को आने से रोकने में मदद मिलती है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: झुर्रियों से छुटकारा दिलाए ये 7 असरदार नुस्खे

अगली वेब स्टोरी