गर्मी में विटामिन-ई कैप्सूल कैसे लगाएं?

Vitamin E Capsule for Face: विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल स्किन के लिए बेहद अच्छा होता है। आप चेहरे पर कई तरीकों से इसे अप्लाई कर सकते हैं। इससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं।

16 Apr, 2025

Anju Rawat

विटामिन-ई और एलोवेरा जेल

विटामिन-ई में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाना फायदेमंद होता है। आप एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें 1-2 विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद त्वचा को धो लें।

Source: Thehealthsite

विटामिन-ई और ग्लिसरीन

विटामिन-ई कैप्सूल में ग्लिसरीन मिक्स करके भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। ग्लिसरीन त्वचा को नमी प्रदान करता है। इससे त्वचा के दाग-धब्बे रिमूव होते हैं। आप सप्ताह में 2-3 बार इन दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।

Source: Thehealthsite

विटामिन-ई और गुलाब जल

विटामिन-ई को गुलाब जल में मिलाकर लगाने से स्किन हेल्दी बनती है। आप 2 चम्मच गुलाब जल में विटामिन-ई कैप्सूल डालें। इसे चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद त्वचा को पानी से धो लें। आप इस पेस्ट को सप्ताह में 2 बार लगा सकते हैं।

Source: Thehealthsite

विटामिन-ई और चावल का पानी

चेहरे पर विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल को चावल के पानी के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं। चावल का पानी त्वचा के दाग-धब्बों को रिमूव करता है। इससे त्वचा की चमक बढ़ती है और स्किन खूबसूरत नजर आती है।

Source: Thehealthsite

विटामिन-ई और मुल्तानी मिट्टी

गर्मियों के लिए मुल्तानी मिट्टी काफी फायदेमंद होती है। आप विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल के साथ मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगा सकते हैं। यह ऑयली स्किन के लिए अच्छा होता है। इससे ओपन पोर्स से जुड़ी समस्या ठीक होती है।

Source: Thehealthsite

विटामिन-ई कैप्सूल सीधे लगाएं

आप चाहें तो सीधे तौर पर भी चेहरे पर विटामिन-ई कैप्सूल अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप 1-2 विटामिन-ई कैप्सूल लें। इसका तेल निकालें और फिर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।

Source: Thehealthsite

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: सुबह चेहरे पर विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल लगाने के फायदे

अगली वेब स्टोरी