Besan to Remove Pimples in Hindi: सुदंरता बढ़ाने और त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए बेसन का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। बेसन चेहरे के दाग-धब्बों और मुंहासों को मिटाने में असरदार होता है।
27 Feb, 2025
अगर आप मुंहासों से परेशान हैं, तो बेसन और हल्दी को मिक्स करके लगा सकते हैं। बेसन और हल्दी, पिंपल्स और दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होते हैं। बेसन और हल्दी में पानी मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।
Source: Thehealthsiteबेसन और दही का कॉम्बिनेशन भी मुंहासों को कम करने में असरदार होता है। आप 2 चम्मच बेसन में दही मिक्स करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे चेहरे का निखार भी बढ़ेगा।
Source: Thehealthsiteआप बेसन और दूध को मिक्स करके भी चेहरे पर लगा सकते हैं। बेसन और दूध त्वचा से डेड स्किन सेल्स को रिमूव करते हैं। इन दोनों को मिक्स करके लगाने से त्वचा की रंगत में सुधार होता है।
Source: Thehealthsiteआप बेसन में संतरे के छिलकों का पाउडर मिक्स करके भी चेहरे पर लगा सकते हैं। ये मिश्रण चेहरे के दाग-धब्बों और मुंहासों को मिटाने में असरदार होता है।
Source: Thehealthsiteबेसन और गुलाब जल को चेहरे पर लगाने से मुंहासों से छुटकारा मिल सकता है। गुलाब जल त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस रखता है। बेसन एक्ने और मुंहासों को मिटाता है। गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज भी करता है।
Source: Thehealthsiteअगर चेहरे पर मुंहासों के साथ ही दाग-धब्बे भी हैं, तो आप बेसन में टमाटर का रस मिक्स करके लगा सकते हैं। टमाटर में मौजूद गुण त्वचा का निखार बढ़ाते हैं। बेसन और टमाटर का गुदा त्वचा की गहराई से सफाई भी करते हैं।
Source: ThehealthsiteDisclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!