सर्दियों में चेहरे के साथ ही, हाथों की स्किन भी रूखी और बेजान हो जाती है। हाथों को बार-बार धोना पड़ता है, इसकी वजह से ड्राईनेस भी बढ़ जाती है। आप हाथों की ड्राईनेस दूर करने और हाथों को सॉफ्ट-शाइनी बनाने के लिए होममेड हैंड क्रीम घर पर ही बना सकते हैं।
08 Jan, 2025
सर्दियों में हाथों को मुलायम और कोमल बनाने के लिए आप घर पर नारियल तेल और एलोवेरा जेल से क्रीम बना सकते हैं। इसके लिए आप मोम लें। इसमें नारियल तेल, एलोवेरा जेल और विटामिन-ई ऑयल मिलाएं। इन सभी को अच्छी तरह से पैन में मिक्स कर लें। अब टाइट कंटेनर में डालकर रख दें और यूज करें।
Source: Thehealthsiteशिया बटर और बादाम तेल से बना हैंड क्रीम हाथों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। आप शिया बटर को पिघलाएं और इसमें बादाम तेल मिक्स करें। जब भी हाथ ड्राई होने लगे, इस क्रीम को अप्लाई कर लें। इससे त्वचा मुलायम और कोमल बनेगी।
Source: Thehealthsiteसर्दियों में हाथों के लिए शिया बटर क्रीम भी अच्छी होती है। आप शियाबटर को पिघला लें। इसमें बादाम का तेल और कोको बटर मिलाएं। इसे फ्रिज में रख दें और इस्तेमाल करें।
Source: Thehealthsiteग्लिसरीन और गुलाब जल से बनी होममेड हैंड क्रीम भी फायदेमंद होती है। इसके लिए शिया बटर को पिघला लें। इसमें ग्लिसरीन और गुलाब जल मिलाकर मिक्स कर लें। अब आप रोजाना इस क्रीम को अपने हाथों पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteसर्दियों के लिए कोको बटर और नारियल तेल अच्छा होता है। हाथों की ड्राईनेस दूर करने के लिए आप इस क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप कोको बटर को अच्छी तरह से पिघला लें। इसमें नारियल तेल और विटामिन-ई ऑयल मिलाएं। अब इसे कांच के कंटेनर में रख दें। इसका रोजाना इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है।
Source: Thehealthsiteआप ग्लिसरीन और एलोवेरा जेल को मिक्स करके भी हैंड क्रीम बना सकते हैं। इसके लिए आप ग्लिसरीन लें और इसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें। अब इस मिश्रण को कांच के जार में रख दें। रोज इस हैंड क्रीम को लगाने से हाथों की ड्राईनेस दूर हो जाएगी।
Source: Thehealthsiteशिया बटर और एसेंशियल ऑयल से भी हैंड क्रीम बनाई जा सकती है। आप शिया बटर को पिघला लें। जब ये ठंडा हो जाए, तो इसमें लेमन ऑयल और लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदें डालें। फिर आप इस क्रीम को फ्रिज में रख दें और इस्तेमाल करते रहें।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!