दिवाली के लिए खास है करीना का ब्यूटी रुटीन

करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से हैं और वे अपनी हेल्दी और सॉफ्ट स्किन के लिए भी जानी जाती हैं।

18 Oct, 2022

Sadhna Tiwari

त्योहारों में बेबो की तरह ग्लो करें ऐसे

दिवाली जैसे त्योहारों पर सुंदर दिखना हर लड़की की कोशिश होती है और जब स्टाइलिश और सुंदर दिखने की बात हो तो लड़कियां इंसीपिरेशन लेती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से। करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से हैं और वे अपनी हेल्दी और सॉफ्ट स्किन के लिए भी जानी जाती हैं।

Source: Thehealthsite

ग्लोइंग स्किन के लिए करती हैं ये काम

दो बच्चों की देखभाल के साथ-साथ अपने काम में हमेशा बिजी रहने वाली करीना कपूर के चेहरे पर ग्लो और फ्रेशनेस हमेशा बनी रहती है। आइए जानें बेबो के स्किन केयर रूटीन से जुड़ी कुछ खास बातें जो इस दिवाली आपको देंगी ग्लोइंग लुक।

Source: Thehealthsite

शीट मास्क से मिलता है इंस्टैंट ग्लो

स्किन को तुरंत फ्रेश और ग्लोइंग दिखाने के लिए करीना कपूर फेस पर शीट मास्क लगाना पसंद करती हैं। इससे थकी हुई स्किन मिनटों में ही तरोताजा दिखने लगती है।

Source: Thehealthsite

दही का फेस मास्क

करीना कपूर जैसी सॉफ्ट स्किन के लिए घर में दही का फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं। करीना बादाम तेल और दही को मिक्स कर चेहरे पर लगाती हैं।

Source: Thehealthsite

बादाम है ब्यूटी सीक्रेट

बादाम का तेल स्किन को सॉफ्ट बनाता है और डार्क स्पॉट्स को कम करता है। जबकि, दही एक नेचुरल और जेंटल एक्सफॉलिएटर का काम करता है।

Source: Thehealthsite

हाइड्रेटेड रहें

ड्राई स्किन और डल स्किन जैसी प्रॉब्लम्स से बचने के लिए दिन में 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए।

Source: Thehealthsite

घी से मिलती है हेल्दी बॉडी और सॉफ्ट स्किन

करीना कपूर रोजाना देसी घी खाती हैं जो उन्हें वेट मैनेजमेंट से लेकर स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

शहद से स्किन मसाज

नेचुरल मॉस्चराइजर होने के अलावा शहद स्किन कोलाजन बनने की प्रक्रिया को भी तेज करता है। जिससे स्किन स्पॉटलेस दिखायी देती है। करीना अपने चेहरे की मसाज शहद से करती हैं।

Source: Thehealthsite

नारियल पानी पीएं

शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाने के साथ-साथ स्किन को भी हेल्दी बनाता है नारियल पानी। इसे पीने से स्किन को नरिशमेंट मिलता है और चेहरे पर गुलाबी ग्लो आता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: करीना कपूर की Flawless स्किन के 8 सीक्रेट्स

अगली वेब स्टोरी