Young skin ke liye tips: इन 6 एंटी एजिंग टिप्स से दिखें हमेशा जवां

अगर आप भी नहीं चाहते समय से पहले बूढ़ा दिखना तो रोज फॉलों करें ये एंटी-एजिंग टिप्स।

04 Jul, 2024

Sadhna Tiwari

स्किन पर दिखता है उम्र का असर

स्किन को यंग और हेल्दी बनाए रखना हर किसी की चाहत होती है लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ स्किन की चमक कम होने लगती है।

Source: Thehealthsite

इन गलतियों से हो जाती स्किन बूढ़ी

कई बार हेल्दी डाइट ना लेने, पोषण की कमी और लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियों के कारण लोगों की स्किन समय से पहले ही खराब होने लगती है।

Source: Thehealthsite

यंग स्किन के लिए टिप्स

लेकिन, उम्र बढ़ने के साथ अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखें तो इससे आपकी स्किन लम्बे समय तक हेल्दी रह सकती है। यंग स्किन के लिए कुछ ऐसी ही टिप्स ये रहीं। ये आपकी स्किन को हमेशा यंग और हेल्दी बनाए रखेंगी।

Source: Thehealthsite

स्किन पर लगाएं दही

दही में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड स्किन को टाइट और हेल्दी बनाता है। इससे स्किन पर चमक आती है।

Source: Thehealthsite

हेल्दी डाइट

अपनी डाइट में सीजनल फ्रूट्स और सब्जियां शामिल करें। एंटी-ऑक्सीडेंट वाले फल जैसे आंवला, बेरीज और संतरा खाएं। इसी तरह सेब, नाशपाती, पपीता और पालक का सेवन करें।

Source: Thehealthsite

विटामिन ई

अपनी स्किन को पोषण देने के लिए आप एवोकाडो, बादाम और अखरोट का सेवन करें। इनमें विटामिन ई होता है।

Source: Thehealthsite

गुलाब जल

रोज वॉटर एक नेचुरल स्किन टोनर है जो स्किन पर एंटी-एजिंग प्रभाव डालता है। इससे डेड स्किन सेल्स की परत साफ हो जाती है।

Source: Thehealthsite

नारियल के दूध से फेस मसाज

चेहरे की त्वचा की मालिश के लिए आप नारियल के दूध का इस्तेमाल करें। इससे स्किन को पोषण मिलेगा।

Source: Thehealthsite

ठंडे पानी से धोएं चेहरा

स्किन पर दिखने वाली सूजन को कम करने के लिए आप चेहरे को ठंडे पानी से साफ करें।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: बूढ़े होते शरीर में फुर्ती भर देंगी ये 8 चीजें

अगली वेब स्टोरी