चेहरे को सुंदर बनाने में भौहें बहुत अहम रोल निभाती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं जो आईब्रो को घना बनाते हैं।
09 Jul, 2025
आप रोज रात को थोड़ी सी मात्रा में भौहों पर अरंडी तेल लगा सकते है। इसमें फैटी एसिड , प्रोटीन और विटामिन की मात्रा भरपूर होती है, जो भौहों को घना करने में मदद करती हैं।
Source: Thehealthsiteअपने हाथ में गर्म तेल की कुछ बूंदे लेकर अपनी भौहों पर लगाएं। इसमें लॉरिक एसिड और विटामिन के पोषक तत्व होते है, जो बालों के रोम को पोषण देते हैं और भौहों के बालों का विकास करते है।
Source: Thehealthsiteएलोवेरा भौहों को घना बनाने में मदद करता है। इसमें विटामिन होता है जो भौहों के बालों में वृद्धि करता है और मजबूत बनाता है। जिससे बालों को पोषण मिलता है।
Source: Thehealthsiteहफ्ते में 1 बार अपनी भौहों पर प्याज का रस लगाएं। इसमें सल्फर की मात्रा ज्यादा होती है , जो भौहों को घना करने में सहायक होती है।
Source: Thehealthsiteमेथी के बीजों में प्रोटीन और निकोटिन एसिड होता है। यह भौहों के बालों में विकास करता है और उसे मजबूत और काला बनाने में मदद करता है।
Source: Thehealthsiteरोजमेरी तेल की कुछ बूंदे लेकर मालिश करें। तेल में एंटी - ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो भौहों को घना करने में मदद करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर करते है।
Source: Thehealthsiteआप अंडे की जर्दी और शहद का मिश्रण बनाकर लगाएं। इसमें प्रोटीन और विटामिन बालों के रोम को मजबूत करते हैं, जो भौहों को घना करने में मदद करते हैं।
Source: Thehealthsiteप्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!