7 रुपये में घर बनाएं ये Anti-Ageing मास्‍क

Anti-ageing Mask: अगर आपके चेहरे पर झुर्र‍ियां नजर आने लगी हैं तो आज से ही इस मास्‍क को लगाना शुरू कर दें। एक महीने में आप खुद को नहीं पहचान पाएंगे।

07 Nov, 2024

Vandana Bharti

उम्र के साथ आती हैं झुर्र‍ियां भी

चेहरे पर उम्र की न‍िशान‍ियों पर फेस मास्‍क का लेप काफी कारगर साब‍ित होता है। खासतौर से अंडे का मास्‍क।

Source: Thehealthsite

अंडे का मास्‍क

अंडे का मास्‍क, एंटी एज‍िंग तत्‍व की तरह काम करता है। घर में मौजूद चीजों को अंडे म‍िलाकर आप ये मास्‍क बना सकते हैं।

Source: Thehealthsite

अंडे का सफेद ह‍िस्‍सा

अंडे का सफेद वाला ह‍िस्‍सा न‍िकाल लें। ये चेहरे को टाइट करने के साथ ओपन पोर्स को भी कम करता है।

Source: Thehealthsite

एक चम्‍मच शहद

इसमें अब एक चम्‍मच शहद म‍िला लें। शहद एंटीऑक्‍सीडेंट से भरपूर होता है, जो त्‍वचा को जवां बनाएगा।

Source: Thehealthsite

आधा चम्‍मच जैतून का तेल

इसमें आधा चम्‍मच जैतून का तेल म‍िलाएं। ये तेल चेहरे को सॉफ्ट बनाएगा।

Source: Thehealthsite

1 चम्‍मच नींबू का रस

नींबू में व‍िटाम‍िन सी होता है, जो चेहरे की गंदगी को साफ करने का काम करेगा।

Source: Thehealthsite

आधा चम्‍मच एलोवेरा

½ चम्मच एलोवेरा जेल डालें। त्वचा को आराम देता है, नमी देता है और सूजन को कम करता है।

Source: Thehealthsite

माचा पाउडर भी आधा चम्‍मच

½ चम्मच माचा पाउडर या ग्रीन टी म‍िलाएं। ये त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ने के लिए एंटीऑक्सीडेंट देता है।

Source: Thehealthsite

हल्दी चुटकी भर

¼ चम्मच हल्दी डालें। ये लालिमा को कम करती है और त्वचा की रंगत निखारती है।

Source: Thehealthsite

दही

1 चम्मच दही म‍िलाएं। ये त्वचा को धीरे से एक्सफोलिएट और मुलायम बनाता है।

Source: Thehealthsite

मिक्स करें और लगाएं

सबको मिलाएं और साफ चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। इस मास्क से आपकी त्वचा में कसाव, कोमलता और ताजगी महसूस होगी!

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: स्किन पर ग्लो लाने के लिए लोग लगाते हैं इस चिड़िया की बीट

अगली वेब स्टोरी