गर्मी में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं?

How to Use Multani Mitti on Face: मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। मुल्तानी मिट्टी ठंडी होती है, जो गर्मी से जुड़ी समस्याओं को ठीक करती है। आप रोजाना गर्मियों में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं। जानें, चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं?

17 Apr, 2025

Anju Rawat

मुल्तानी मिट्टी के फायदे

मुल्तानी मिट्टी त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करती है। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। इससे त्वचा के मुंहासे दूर होते हैं। यह गर्मी की वजह से होने वाली जलन और रेडनेस को भी कम करती है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा के फोड़े-फुंसियों को भी मिटाती है।

Source: Thehealthsite

मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर

आप गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर को मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए 1-1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर लें। इसमें पानी मिलाएं और पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।

Source: Thehealthsite

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को मिक्स करके चेहरे पर लगाना फायदेमंद होता है। गुलाब जल भी त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिक्स करें और इसे चेहरे पर लगाएं। जब पेस्ट सूख जाए, तो चेहरे को पानी से साफ कर लें।

Source: Thehealthsite

मुल्तानी मिट्टी और कच्चा दूध

त्वचा को ठंडक पहुंचाने के लिए आप चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और दूध का मिश्रण भी लगा सकते हैं। आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें कच्चा दूध मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद त्वचा को साफ कर लें। सप्ताह में 3-4 बार इस पेस्ट को लगाया जा सकता है।

Source: Thehealthsite

मुल्तानी मिट्टी और दही

आप मुल्तानी मिट्टी में दही मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें दही मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। दही चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने में भी असरदार होता है।

Source: Thehealthsite

मुल्तानी मिट्टी और चावल का पानी

चावल के पानी में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगाना चेहरे के लिए फायदेमंद होता है। आप इन दोनों को मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। चावल का पानी त्वचा का निखार बढ़ाता है और त्वचा की रंगत में सुधार करता है।

Source: Thehealthsite

Disclaimer

प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: गर्मियों में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे

अगली वेब स्टोरी