How to Apply Gram Flour on Face: बेसन त्वचा के लिए बेहद अच्छा होता है। यह त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को मिटाने में असरदार होता है। आप चेहरे पर इन 6 तरीकों से बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
30 Mar, 2025
बेसन और हल्दी का कॉम्बिनेशन बेहद पुराना है। अधिकतर लोग इस मिश्रण को चेहरे पर अप्लाई करना पसंद करते हैं। आप बेसन में चुटकीभर हल्दी और गुलाब जल मिलाएं। इसे चेहरे पर अप्लाई करें और 10 मिनट बाद त्वचा को धो लें।
Source: Thehealthsiteआप चेहरे पर बेसन में दही मिक्स करके भी लगा सकते हैं। आप 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद त्वचा को धो लें। दही त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करता है।
Source: Thehealthsiteबेसन और एलोवेरा जेल, दोनों ही त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। आप 2 चम्मच बेसन में 3 चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स करें। इसे चेहरे पर अप्लाई करें और सूखने के बाद त्चचा को धो लें। एलोवेरा त्वचा को मॉइश्चराइज करता है।
Source: Thehealthsite2-3 चम्मच बेसन लें और इसमें कच्चा दूध मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद त्वचा को धो लें। कच्चा दूध त्वचा की क्लींजिंग करने में मदद करता है। यह ब्लैकहेड्स को भी रिमूव करता है।
Source: Thehealthsiteशहद त्वचा को नमी प्रदान करता है। आप बेसन में शहद मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। शहद त्वचा को मुलायम और चकमदार भी बनाता है।
Source: Thehealthsiteनींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता है, जो दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होता है। आप बेसन में नींबू का रस मिक्स करके चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं।
Source: ThehealthsiteDisclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!