चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं?

How to Apply Aloe Vera on Face in Hindi: एलोवेरा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह त्वचा को मॉइश्चराइज और हाइड्रेट करता है। एलोवेरा चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाता है। यह त्वचा का निखार बढ़ाता है।

18 Feb, 2025

Anju Rawat

एलोवेरा पल्प

आप चेहरे पर एलोवेरा पल्प लगा सकते हैं। इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा लें। अब इसे अच्छी तरह से धो लें। इसका पल्प निकालें और चेहरे पर अप्लाई करें। 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। हालांकि, आपको एलोवेरा से निकलने वाला पीला तरल पदार्थ चेहरे पर बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए।

Source: Thehealthsite

एलोवेरा और बेसन

बेसन त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप एलोवेरा जेल में बेसन मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप बेसन में एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 20-25 मिनट बाद चेहरा धो लें। इससे त्वचा के दाग-धब्बे पूरी तरह गायब हो जाएंगे।

Source: Thehealthsite

एलोवेरा और विटामिन-ई कैप्सूल

विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल स्किन के लिए फायदेमंद होता है। आप एलोवेरा में इसका ऑयल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे त्वचा का निखार बढ़ता है। इस मिश्रण को लगाने से त्वचा की रंगत साफ होती है।

Source: Thehealthsite

एलोवेरा और चंदन पाउडर

एलोवेरा और चंदन पाउडर, दोनों स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। आप इन दोनों को मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। चंदन पाउडर त्वचा की जलन और खुजली को शांत करता है। इससे चेहरे का निखार भी बढ़ता है।

Source: Thehealthsite

एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी

आप एलोवेरा में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एलोवेरा जेल मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें। यह ऑयली स्किन वालों के लिए फायदेमंद होता है।

Source: Thehealthsite

एलोवेरा और गुलाब जल

एलोवेरा और गुलाब जल को मिक्स करके लगाया जा सकता है। इन दोनों को मिक्स करके लगाने से त्वचा मुलायम और कोमल बनती है। गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट रखता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: चमकदार त्वचा के लिए घर पर बनाएं ये 7 फेसपैक

अगली वेब स्टोरी