Daag Dhabbe Mitane ke Liye Kya Lagaye: अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। इनसे दाग-धब्बे मिटेंगे। साथ ही, त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा।
01 Apr, 2025
चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए आप बेसन लगा सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच बेसन लें। इसमें दही मिलाएं और चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद चेहरे को पानी से धो लें।
Source: Thehealthsiteदाग-धब्बे मिटाने में नींबू का रस भी असरदार होता है। इसमें साइट्रिक एसिड होता है, जो दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करता है। हालांकि, आपको सीधे तौर पर नींबू का रस लगाने से बचना चाहिए। आप हल्दी या बेसन के साथ इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteआलू का रस भी दाग-धब्बों को मिटा सकता है। इसके लिए आप आलू को कद्दूकस करें। इसका रस निकालें और फिर त्वचा पर लगाएं। ऑयली स्किन वालों के लिए यह घरेलू नुस्खा बेहद कारगर साबित हो सकता है।
Source: Thehealthsiteटमाटर में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दाग-धब्बों को मिटाते हैं। यह त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करता है। टमाटर ब्लैकहेड्स को भी रिमूव करता है। आप टमाटर का स्लाइस चेहरे पर धीरे-धीरे रगड़ सकते हैं।
Source: Thehealthsiteएलोवेरा जेल त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। यह त्वचा के दाग-धब्बों और डार्क सर्कल्स को मिटाने में भी असरदार होता है। आप फ्रेश एलोवेरा जेल को चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteचंदन पाउडर त्वचा की जलन शांत करता है। यह त्वचा को ठंडक प्रदान करता है। 2 चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें गुलाब जल मिलाएं और चेहरे पर अप्लाई करें। इससे त्वचा के दाग-धब्बे धीरे-धीरे रिमूव होने लगेंगे।
Source: ThehealthsiteDisclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!