चेहरे पर चंदन पाउडर लगाने से क्या होता है?

चंदन पाउडर स्किन के लिए बेहद अच्छा होता है। आयुर्वेद में चंदन पाउडर गुणकारी माना गया है, जो त्वचा संबंधी समस्याओं को मिटाने में मदद करते हैं। आप भी चंदन पाउडर को चेहरे पर लगा सकते हैं।

06 Feb, 2025

Anju Rawat

रैशेज ठीक करे

चेहरे पर चंदन पाउडर लगाने से रैशेज की समस्या ठीक हो सकती है। चंदन की तासीर ठंडी होती है। इसे लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है।

Source: Thehealthsite

दाग-धब्बों से छुटकारा

अगर चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो चंदन पाउडर लगाना फायदेमंद हो सकता है। चंदन पाउडर चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा दिला सकता है।

Source: Thehealthsite

मुंहासों से छुटकारा

चंदन पाउडर में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा के मुंहासों और फोड़े-फुंसियों को ठीक करते हैं।

Source: Thehealthsite

ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद

चंदन पाउडर त्वचा से सीबम के उत्पादन को कम करता है। साथ ही, एक्स्ट्रा ऑयल को भी हटाता है। इसलिए ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए चंदन पाउडर फायदेमंद होता है।

Source: Thehealthsite

त्वचा की रंगत में निखार

चंदन पाउडर त्वचा की अशुद्धियों को दूर करके त्वचा की रंगत में निखार लाता है। चंदन पाउडर स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाता है।

Source: Thehealthsite

चेहरे पर चंदन पाउडर कैसे लगाएं?

आप 2 चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें गुलाब जल मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें।

Source: Thehealthsite

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी