Rose Water Benefits for Face: जी हां, रातभर चेहरे पर गुलाब जल लगाकर सो सकते हैं। इससे सुबह चेहरा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगा। गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट रखता है। यह त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को भी ठीक करता है।
25 Apr, 2025
गुलाब जल त्वचा को नमी प्रदान करता है। अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आप रातभर चेहरे पर गुलाब जल लगाकर छोड़ सकते हैं। इससे स्किन हाइड्रेटेड बनी रहेगी।
Source: Thehealthsiteअगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो आप रातभर चेहरे पर गुलाब जल लगाकर रख सकते हैं। अगर आप रातभर चेहरे पर गुलाब जल लगाएंगे, तो इससे टैनिंग से छुटकारा मिलेगा।
Source: Thehealthsiteअगर आपके चेहरे पर मुंहासे या फोड़े-फुंसियां हैं, तो आप गुलाब जल को रातभर लगाकर छोड़ सकते हैं। गुलाब जल मुंहासों की समस्या को ठीक करने में मदद करता है।
Source: Thehealthsiteअगर आप चेहरे पर रातभर के लिए गुलाब जल लगाकर छोड़गे, तो इससे त्वचा का निखार बढ़ेगा। गुलाब जल लगाने से त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है।
Source: Thehealthsiteगुलाब जल त्वचा को ठंडक भी पहुंचाता है। इसलिए गर्मियों में गुलाब जल लगाना फायदेमंद होता है। गुलाब जल त्वचा की जलन और इरिटेशन को भी शांत करता है।
Source: Thehealthsiteआप गुलाब जल को स्प्रे बोतल में डालें। अब पूरे चेहरे पर गुलाब जल को अच्छी तरह स्प्रे करें। अब इसे रातभर के लिए छोड़ दें और सुबह चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। आप चाहें तो कॉटन पैड की मदद से भी चेहरे पर गुलाब जल अप्लाई कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteहमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!