क्या रातभर चेहरे पर नारियल तेल लगाकर छोड़ सकते हैं?

Coconut Oil for Face: नारियल तेल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप इसे चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। नारियल तेल का इस्तेमाल चेहरे की क्लीजिंग और टोनिंग के लिए किया जा सकता है।

16 Apr, 2025

Anju Rawat

रात को चेहरे पर नारियल तेल लगाकर छोड़ सकते हैं?

जी हां, आप चेहरे पर रातभर के लिए नारियल तेल लगाकर छोड़ सकते हैं। नारियल तेल त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। यह त्वचा को हेल्दी बनाए रखता है। इससे चेहरे के दाग-धब्बों और मुंहासों से भी छुटकारा मिलता है।

Source: Thehealthsite

दाग-धब्बे मिटाए

अगर आप रात को चेहरे पर नारियल तेल लगाएंगे, तो इससे दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है। नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होते हैं।

Source: Thehealthsite

मुंहासों से छुटकारा दिलाए

मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए भी आप नारियल तेल लगा सकते हैं। अगर आप रात को मुंहासों पर नारियल तेल लगाएंगे, तो सुबह त्वचा एकदम साफ हो जाएगी। इससे त्वचा का निखार भी बढ़ेगा।

Source: Thehealthsite

त्वचा का निखार बढ़ाए

रातभर चेहरे पर नारियल तेल लगाकर छोड़ने से त्वचा का निखार बढ़ता है। इससे त्वचा ग्लोइंग, चमकदार और खूबसूरत बनती है। नारियल तेल त्वचा की अशुद्धियों को साफ करके त्वचा का निखार बढ़ाता है।

Source: Thehealthsite

टैनिंग दूर करे

गर्मियों में टैनिंग एक आम समस्या है। रात को सोते समय चेहरे पर नारियल तेल लगाकर सो जाएं। इससे धीरे-धीरे चेहरे की सारी टैनिंग रिमूव हो जाएगी। आपको एकदम फ्रेश और ग्लोइंग स्किन मिलेगी।

Source: Thehealthsite

त्वचा को नमी प्रदान करे

नारियल तेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई और बेजान है, तो आप रात को चेहरे पर नारियल तेल लगाकर छोड़ सकते हैं।

Source: Thehealthsite

चेहरे पर नारियल तेल कैसे लगाएं?

इसके लिए आप नारियल तेल को हल्का-सा गुनगुना कर लें। अब इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। 2-3 मिनट तक चेहरे की धीरे-धीरे मसाज करें। फिर त्वचा को रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। सुबह चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।

Source: Thehealthsite

अस्वीकरण

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: गर्मियों में चेहरे पर कौन-सा तेल लगाना चाहिए?

अगली वेब स्टोरी