गर्मियों में चेहरे पर कौन-सा तेल लगाना चाहिए?

Oils for Face: सिर्फ सर्दियों में ही नहीं, गर्मियों में भी तेल से चेहरे की मसाज की जा सकती है। इससे त्वचा पर नमी बनी रहती है। स्किन हेल्दी रहती है और त्वचा संबंधी समस्याएं भी दूर रहती हैं। इसलिए आप भी गर्मी में रात को सोते समय चेहरे पर तेल लगा सकते हैं।

15 Apr, 2025

Anju Rawat

गर्मियों में चेहरे पर तेल लगाने के फायदे

गर्मियों में चेहरे पर तेल लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। त्वचा का निखार और रंगत बढ़ती है। इससे त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। गर्मियों में आपको ठंडी तासीर के तेलों से चेहरे की मसाज करनी चाहिए।

Source: Thehealthsite

नारियल का तेल

गर्मियों में आप चेहरे पर नारियल तेल लगा सकते हैं। नारियल तेल त्वचा को पोषण प्रदान करता है। इससे त्वचा पर नमी बनी रहती है। नारियल तेल गर्मी की वजह से होने वाली समस्याओं से बचाता है। आप रात को नारियल तेल से चेहरे की मसाज कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

चंदन का तेल

चंदन के तेल की तासीर ठंडी होती है। इसलिए, आप गर्मियों में चेहरे पर चंदन का तेल लगा सकते हैं। इससे त्वचा को ठंडक मिलती है। यह टैनिंग और सनबर्न जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है।

Source: Thehealthsite

गुलाब का तेल

गर्मियों में चेहरे पर गुलाब का तेल भी लगाया जा सकता है। यह त्वचा को ठंडक प्रदान करता है। गुलाब का तेल मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करता है। लेकिन, इसे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

Source: Thehealthsite

नीलगिरी तेल

नीलगिरी तेल की तासीर भी ठंडी होती है। आप इसे चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन, नीलगिरी तेल को सीधे तौर पर त्वचा पर नहीं लगाना चाहिए। आप इसे नारियल या बादाम तेल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। नीलगिरी को त्वचा पर सीधे लगाने से जलन की समस्या हो सकती है।

Source: Thehealthsite

पिपरमेंट ऑयल

आप गर्मियों में पिपरमेंट ऑयल भी लगा सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को मुंहासों से बचाते हैं। इस तेल को भी ऑलिव ऑयल या बादाम तेल के साथ मिक्स करके ही चेहरे पर अप्लाई करना चाहिए। अन्यथा, त्वचा पर जलन और रैशेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Source: Thehealthsite

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: नारियल के तेल से मालिश करने से होते हैं ये 7 फायदे

अगली वेब स्टोरी