Fitkari ke Pani se Baal Dhone ke Fayde: फिटकरी सिर्फ त्वचा के लिए ही नहीं, बालों के लिए भी लाभकारी होती है। आप फिटकरी के पानी से हेयर वॉश कर सकते हैं। इससे बालों से जुड़ी कई समस्याएं दूर होंगी।
18 Mar, 2025
फिटकरी के पानी से बाल मजबूत बनते हैं। फिटकरी के पानी से बाल धोने से हेयर फॉल भी कंट्रोल होगा। फिटकरी का पानी झड़ते बालों की समस्या को दूर करता है।
Source: Thehealthsiteअगर आप डैंड्रफ से परेशान हैं, तो फिटकरी के पानी से बाल धो सकते हैं। इसमें एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ से छुटकारा दिलाते हैं। इससे डैंड्रफ की वजह से होने वाली खुजली भी दूर होती है।
Source: Thehealthsiteफिटकरी का पानी बालों की चमक बढ़ाने में असरदार होता है। यह पानी बालों से अतिरिक्त ऑयल और गंदगी को हटाता है। इससे बाल चमकदार और मुलायम बनते हैं।
Source: Thehealthsiteअगर आपको बार-बार स्कैल्प इंफेक्शन हो जाता है, तो भी आप फिटकरी के पानी से हेयर वॉश कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण संक्रमण के जोखिम को कम कर सकते हैं। साथ ही, संक्रमण की वजह से होने वाली जलन को भी शांत करते हैं।
Source: Thehealthsiteआप एक बाल्टी पानी में फिटकरी का पाउडर डालें और इस पानी से बाल धोएं। आप चाहें तो एक स्प्रे बोतल में पानी और फिटकरी पाउडर डालकर भी यूज कर सकते हैं। स्प्रे बोतल की मदद से बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से फिटकरी का पानी डालें। आधे घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू और पानी से धो लें।
Source: ThehealthsiteDisclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!